{"_id":"5bc76ed8bdec22694b42ac0d","slug":"more-than-100-pregnant-women-returning-without-ultrasound","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अल्ट्रासाउंड के ही लौटी 100 से अधिक गर्भवती महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अल्ट्रासाउंड के ही लौटी 100 से अधिक गर्भवती महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ महिला अस्पताल में बंद पड़ा अल्ट्रासाउंड कक्ष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमांत जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था रामभरोसे हैं। जिले के सरकारी अस्पताल में एक रेडियोलॉजिस्ट तक तैनाती नहीं है। लोहाघाट से रेडियोलॉजिस्ट के नहीं आने से 100 से अधिक गर्भवती महिलाओं को बिना अल्ट्रासाउंड किए ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
रेडियोलॉजिस्ट के नहीं आने से अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर लटका ताला
पिथौरागढ़ जिला महिला अस्पताल में प्रत्येक बुधवार को गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर हैं। इस कारण लोहाघाट अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट को पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी भी दी गई है। अल्ट्रासाउंड के लिए बुधवार को भी बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं पहुंची थीं। रेडियोलॉजिस्ट के नहीं आने से अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर ताला लटका रहा। इस कारण गर्भवती महिलाओं को इंतजार के बाद लौटना पड़ा। जिला महिला अस्पताल के सीएमएस एवं वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ जेएस नबियाल ने बताया कि अस्पताल में स्टाफ की कमी सहित अन्य समस्याओं से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
महिला अस्पताल में दो दिन से नहीं आया पानी
पिथौरागढ़। महिला अस्पताल में दो दिन से पानी नहीं आया है। इससे मरीज से लेकर तीमारदार तक परेशान हैं। तीमारदारों को पीने से लेकर अन्य जरूरी कार्यों के लिए बाहर से पानी लाना पड़ रहा है। महिला अस्पताल में प्रतिदिन 10 से 12 गर्भवती महिलाएं भर्ती होती हैं। इन महिलाओं के साथ तीमारदार भी आते हैं। अस्पताल में दो दिन से पानी नहीं आने से वार्डों की सफाई व्यवस्था भी चरमरा गई है। शौचालयों में गंदगी होने से अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं को परेशानी हो रही है। सीएमएस जेएस नबियाल ने बताया कि जलापूर्ति सुचारु करने के लिए जल संस्थान को कहा गया है। जरूरत पड़ने पर टैंकर मंगाया जाएगा।
विज्ञापन