फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   More Rain in Pithauragarh

पिथौरागढ़ जिले में हुई मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त- व्यस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
More Rain in Pithauragarh
बेड़ीनाग नगर क्षेत्र की नाला बनी सड़कों पर बहता बरसाती पानी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/बेड़ीनाग। पिथौरागढ़ जिले में शुक्रवार को दूसरे दिन भी मूसलाधार बारिश हुई। इससे शाम के समय जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। सड़कों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सीमांत जिले में पिछले एक सप्ताह से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। शुक्रवार सुबह के समय मौसम सामान्य रहा। शाम के समय बादल घिरने के बाद पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय सहित जिलेभर में मूसलाधार बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है। बारिश होने से शुक्रवार को भी शाम के समय लोग खरीदारी के लिए नहीं निकले। इस कारण बाजार में सुनसानी छा गई। इन दिनों गांवों में बीज बुवाई चल रही है। खेतों में कीचड़ होने से धान, मड़वा, भट की बुवाई में किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बेड़ीनाग नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क और पैदल मार्गों की नालियों के बंद होने से पानी सड़कों पर बह रहा है। सड़कों के गड्ढे न भरने से इन गड्ढों में पानी भर जा रहा है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के बीचोंबीच से गुजरने वाले एनएच के कलवर्ट भी बंद हैं। जवाहर चौक वाली सड़क और नया बाजार से पुराने बस स्टैंड की सड़क से रेत, बजरी बहकर सड़कों पर जमा हो रही है। स्थानीय लोगों ने सड़कों पर बने कलवर्ट खोले जाने की मांग की है। सभासद देवेंद्र लाल का कहना है कि अधिकारियों से कई बार कहने के बाद भी सड़क के बंद कलवर्ट और नालियों को नहीं खोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सफाई कर नालियों में जमा कूड़ा शीघ्र नहीं हटाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed