फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   More Petient in Pithauragarh Hospital

पिथौरागढ़ में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
More Petient in Pithauragarh Hospital
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीज। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में इन दिनों वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रोजाना ओपीडी 650 के पार जा रही है। जिला अस्पताल में 10 दिन में 700 चर्म रोगी उपचार के लिए पहुंच चुके हैं। इसमें सबसे अधिक एलर्जी और खुजली के हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन एसएस कुंवर रोजाना 90 से अधिक मरीजों को देख रहे हैं, जिसमें अधिकतर मरीज वायरल बुखार के हैं। मुख्य फिजिशियन डॉ. डीएस धर्मशक्तू भी रोजाना 50 से अधिक मरीजों का परीक्षण कर रहे हैं। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. मृगांक शुक्ला के पास रोज 70 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं, जो शरीर में एलर्जी और खुजली वाले हैं। पिछले एक सप्ताह से लगातार ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में नाक, कान और गले की बीमारी से संबंधित मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। ईएनटी सर्जन डॉ. विभोर कुमार बताया कि पिछले एक सप्ताह से रोज 70 से 80 मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। इसके अलावा ईएनटी सर्जन डॉ. कविता लोहनी के पास भी रोज 20 से 30 मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना 90 से अधिक मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। इनमें सबसे अधिक वायरल बुखार के मरीज हैं। खानपान पर ध्यान नहीं देने के चलते इसके मरीजों की संख्या पिछले कुछ दिनों में बढ़ी है। ताजा खाना खाएं, गुनगुना पानी पीएं। - डॉ. एसएस कुंवर, मुख्य फिजिशियन, जिला अस्पताल
पिछले 10 दिन में लगातार एलर्जी और खुजली से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। लोगों को अपने शरीर को तेज धूप, धूल, हवा से बचाने की जरूरत है। जितना हो सके शरीर को ढक कर रखें। - डॉ. मृगांक शुक्ला, चर्म व गुप्त रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल

नाक, कान और गले की बीमारी होने पर खुद से इलाज न करें। डॉक्टर को दिखाएं, इसके बाद ही दवा लें। कोशिश करें नाक, कान और गले में धूल न जाने दें। नाक में धूल जाने से बार-बार छींके आ सकती है और खुजली की भी शिकायत हो सकती है। - डॉ. विभोर कुमार, ईएनटी सर्जन, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed