फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   More Pacent in Pithauragarh

पिथौरागढ़ में बढ़ रहे हैं पीलिया, पेट और पथरी के मरीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
More Pacent in Pithauragarh
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। बीडी पांडेय जिला अस्पताल में इन दिनों पीलिया, पेट, पथरी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम में बदलाव और खानपान पर ध्यान न देने के चलते पिछले 15 दिनों में संख्या में इजाफा होता जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना 530 से अधिक मरीज ओपीडी के लिए आ रहे हैं। इनमें लगातार पीलिया, पेट, पथरी के मरीजों की संख्या अधिक है। 100 में से करीब 50 से अधिक मरीज इस तरह के हैं। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसएस कुंवर ने बताया कि पिछले 15 दिनों में उनके पास पीलिया, पेट, पथरी के साथ ही टाइफाइड के मरीज अधिक आ रहे हैं। खानपान पर ध्यान न देने और मौसम में लगातार बदलाव के कारण इस तरह के मरीजों की संख्या अधिक बढ़ रही है। ज्यादातर मरीज स्थानीय मेडिकल स्टोर से दवा लेकर उपचार करा रहे हैं। जब तबीयत अधिक बिगड़ने लगी तो अस्पताल उपचार के लिए आ रहे हैं, जो सही नहीं है। किसी भी प्रकार की बीमारी होने पर डॉक्टरों की सलाह के बाद दवा लेने की जरूरत है। खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा। बदलते मौसम में बीमारियों का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed