{"_id":"6276bdaaf4fda77ef727f984","slug":"more-pacent-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld461883355","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में बढ़ रहे हैं पीलिया, पेट और पथरी के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में बढ़ रहे हैं पीलिया, पेट और पथरी के मरीज
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
Link Copied
पिथौरागढ़। बीडी पांडेय जिला अस्पताल में इन दिनों पीलिया, पेट, पथरी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम में बदलाव और खानपान पर ध्यान न देने के चलते पिछले 15 दिनों में संख्या में इजाफा होता जा रहा है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में रोजाना 530 से अधिक मरीज ओपीडी के लिए आ रहे हैं। इनमें लगातार पीलिया, पेट, पथरी के मरीजों की संख्या अधिक है। 100 में से करीब 50 से अधिक मरीज इस तरह के हैं। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसएस कुंवर ने बताया कि पिछले 15 दिनों में उनके पास पीलिया, पेट, पथरी के साथ ही टाइफाइड के मरीज अधिक आ रहे हैं। खानपान पर ध्यान न देने और मौसम में लगातार बदलाव के कारण इस तरह के मरीजों की संख्या अधिक बढ़ रही है। ज्यादातर मरीज स्थानीय मेडिकल स्टोर से दवा लेकर उपचार करा रहे हैं। जब तबीयत अधिक बिगड़ने लगी तो अस्पताल उपचार के लिए आ रहे हैं, जो सही नहीं है। किसी भी प्रकार की बीमारी होने पर डॉक्टरों की सलाह के बाद दवा लेने की जरूरत है। खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा। बदलते मौसम में बीमारियों का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।