फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   More Holes in Pithauragarh Road

हर रोज जख्म दे रही है बीआरओ की बदहाल सल्मोड़ा-ग्रिफ बैंड सड़क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
More Holes in Pithauragarh Road
सल्मोड़ा तिराहे के पास सड़क में बने गड्ढे। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की सात किमी लंबी सल्मोड़ा-ग्रिफ बैंड सड़क रोज लोगों को जख्म दे रही है। इस सड़क के बदहाल होने से रोज कोई न कोई दोपहिया वाहन गिरने से उनके चालक घायल हो रहे हैं। सात किमी लंबी इस सड़क पर 300 से अधिक गड्ढे हैं। नालियों के बंद होने से बिना बारिश के गंदा पानी सड़क में बहता है इसके बाद भी सड़क को सुधारा नहीं जा सका है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने शनिवार को सिल्थाम से सल्मोड़ा बदहाल सड़क की पड़ताल की जिसमें पता चला कि नगर के प्रथम व्यक्ति नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत के घर के पास सड़क पर गड्ढे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय बाद भी सड़क गड्ढामुक्त नहीं हो सकी है। इसके बाद टीम ग्रिफ बैंड पहुंची यहां पर सड़क तो ठीक है लेकिन नाली बंद होने से सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। इसके बाद टीम सनवाल बैंड पहुंची। यहां से रई तक कुछ समय पहले ग्रिफ ने नाली बनाई थी। सड़क से नाली की ऊंचाई अधिक होने के कारण यहां पर हमेशा गंदा पानी बह रहा है। यहां सड़क पर कई गड्ढे बड़े हो चुके हैं। वहां सड़क संकरी होने के कारण हमेशा जाम की स्थिति बन रही है। टीम एशियन स्कूल रई के पास पहुंची तो वहां बारिश के कारण बहकर पहुंचे पत्थर और रोड़ियों के कारण सड़क पर गड्ढे दिखे। इसके बाद टीम रई पुल पहुंची। वहां के लोगों ने बताया कि जल निकासी का उचित प्रबंध न होने के कारण गंदा पानी हमेशा पुल के पास जमा रहता है जो भविष्य में पुल के लिए खतरा हो सकता है। इसके बाद टीम कामधेनु डेयरी, शिवालिक बैंक्वेट हॉल के पास पहुंची। वहां बने बड़े गड्ढे दुर्घटना का खतरा बन रहे हैं। यह टीम पंडा पुल पहुंची तो वहां से आईटीबीपी जाजरदेवल तक सड़क पूरी तरह बदहाल मिली। सल्मोड़ा पेट्रोल पंप पर भी सड़क बदहाल है। बीआरओ ने कुछ समय पहले कलमठ बनाने के लिए सड़क खोदी थी लेकिन इससे हुए गड्ढों को पाटा नहीं गया। पुलिस चौकी सल्मोड़ा के पास भी सड़क पूरी तरह बदहाल है।
विज्ञापन

सड़क किनारे निर्माण सामग्री डालने से लग रहा जाम
पिथौरागढ़। ग्रिफ बैंड से सल्मोड़ा तक कई कई सड़क किनारे पड़ी निर्माण सामग्री और बड़े व्यापारियों के सामान उतारने के लिए खड़े वाहनों के कारण हमेशा जाम लग रहा है। कई बार आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस, अधिकारियों के वाहन भी जाम में फंसे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed