फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   More Holes in Pithauragarh NH

निविदाएं चौड़ीकरण, डामरीकरण और नाली निर्माण की, हो रहा है गड्ढों में टल्ली लगाने का काम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
More Holes in Pithauragarh NH
एंचोली पुल के पास सड़क में बने गड्ढे। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। एंचोली-ग्रिफ बैंड 4.5 किमी लंबी सड़क में डेढ़ साल पूर्व निविदाएं चौड़ीकरण, डामरीकरण और नाली निर्माण की होने के बाद गड्ढों में डामर के टल्ले लगाए जा रहे हैं जबकि शासन से डामरीकरण, चौड़ीकरण, नाली निर्माण के लिए दो साल पहले ही तीन करोड़ रुपये अवमुक्त हुए हैं। लोगों ने एनएच के टल्ले लगाने के कार्य पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

एंचोली से ग्रिफ बैंड सड़क पूरी तरह बदहाल है। सड़क पर कई जगह गड्ढे होने से आए दिन दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। दो साल पहले सरकार ने सड़क के सुधारीकरण, चौड़ीकरण, नाली निर्माण, कलवर्ट निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। इसके बाद एनएच ने चौड़ीकरण, डामरीकरण, नाली निर्माण कर कॉजवे निर्माण के लिए निविदाएं आमंत्रित कर ठेकेदार के साथ अनुबंध भी किया। ठेकेदार को कई नोटिस देने के बाद भी उसने डेढ़ साल बाद कार्य शुरू किया। अब ठेकेदार चौड़ीकरण, नाली निर्माण, कॉजवे निर्माण के नाम पर गड्ढों पर डामर के टल्ले लगा रहा है। लोगों का कहना है कि अगर निविदाएं चौड़ीकरण, डामरीकरण और नाली निर्माण की हुई हैं तो गड्ढों में टल्ले लगाने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन

नालियां बंद होने से सड़कों में बह रहा पानी
पिथौरागढ़। एंचोली-ग्रिफ बैंड सड़क में नालियों और कलवर्ट बंद होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने शीघ्र सड़क को ठीक न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉटमिक्स प्लांट लगाने के लिए अनुमति नहीं मिली है। दूसरी जगह से हॉटमिक्स लाकर गड्ढे भरे जा रहे हैं। जिन स्थानों पर चौड़ीकरण, नाली निर्माण का कार्य किया जाना है, वहां पर भी कार्य भी कराया जाएगा। अभी ज्यादा गड्ढे ज्यादा होने से दिक्कत हो रही है। इसलिए टल्ले लगाए जा रहे हैं। गड्ढे भरने के बाद अन्य कार्य भी कराया जाएगा। - बीएल चौधरी, एई, एनएच, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed