फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Monthly electricity generation sets new record

Pithoragarh News: मासिक बिजली उत्पादन का बनाया नया रिकॉर्ड

Sat, 01 Aug 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 01 Aug 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Monthly electricity generation sets new record
बनबसा (चंपावत)। बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन ने जुलाई 2026 में मासिक बिजली उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। स्टेशन ने इस महीने 74.115 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया, जो इसके इतिहास में अब तक का सर्वाधिक है।
विज्ञापन

यह उत्पादन 31 मार्च 1992 को कमीशनिंग के बाद से सबसे अधिक है। इससे पहले, अगस्त 2023 में 72.849 मिलियन यूनिट का सर्वाधिक मासिक उत्पादन दर्ज किया गया था। इस वर्ष पावर स्टेशन ने पिछले रिकॉर्ड से 1.268 मिलियन यूनिट अधिक बिजली पैदा की है। महाप्रबंधक ऋषि रंजन आर्य ने इस उपलब्धि के लिए अधिकारियों, कर्मियों और संविदा कर्मियों को बधाई दी। आर्य ने कहा कि यदि नदी में पर्याप्त पानी मिलता रहा, तो टनकपुर पावर स्टेशन 31 मार्च 2027 से काफी पहले ही अपने उत्पादन लक्ष्य को पार कर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed