{"_id":"6aac2a17f73c4d5a750ecf53","slug":"modern-eroz-wellness-ai-clinic-opens-at-tanakpur-hospital-60-tests-conducted-in-minutes-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-144492-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: टनकपुर अस्पताल में आधुनिक इरोज वेलनेस एआई क्लीनिक खुला, मिनटों में 60 जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: टनकपुर अस्पताल में आधुनिक इरोज वेलनेस एआई क्लीनिक खुला, मिनटों में 60 जांच
Thu, 17 Sep 2026 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। अब एआई का प्रयोग मिनटों में विभिन्न स्वास्थ्य जांच में प्रदेश में मिलने लगी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह सौगात देकर टनकपुर उप जिला अस्पताल से जांच सुविधा शुरू करा दी है। मुंबई से आई इरोज इनोवेशन की टीम ने शिल्पा देसाई के नेतृत्व में पांच दिनों की स्वास्थ्य कर्मियों के प्रशिक्षण के साथ जांच शुरू की। इरोज इनोवेशन की ओर से विकसित एआई फेस स्कैन से मिनटों में जांच के बाद रिपोर्ट मिलते ही मरीजों के चेहरे खिल गए। बताया कि अब सीएमओ स्तर से आसपास के क्षेत्र में भी टीम सेवा देगी।
टीम लीडर देसाई ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से इस सुविधा का संचालन सीएमओ की देखरेख में हो रहा है। अभी पांच दिन तक टीम ट्रेनिंग देगी। वर्तमान में गुजरात, आंध्र प्रदेश आदि में यह सुविधा का लाभ जनता उठा रही है। अब उत्तराखंड में भी शुरू हो गई है।
इरोज वेलनेस एआई क्लीनिक में दो प्रकार की जांच की जा रही है। पहली जांच एआई फेस स्कैन से महज दो-तीन मिनट में 28 जांच होगी। दूसरी जांच आईटीओ इंटरनेट ऑफ थिंग्स से 38 जांच मिनटों में हो रही है। बिना खून के 58 जांच, इसमें मरीज के मोबाइल में ओटीपी आती है और तत्काल रिपोर्ट पहुंच जाती है। इसे चिकित्सक को दिखाकर आगे की जांच शुरू हो जाती है। इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की जांच होगी। चश्मा, कैप आदि उतारनी पड़ती है।
विज्ञापन
प्रभारी सीएमएस डॉ. प्रभा जोशी, डॉ. मोहम्मद उमर को टीम ने जांच के तरीके बताए और नर्स ज्योत्सना ने पहले दिन प्रशिक्षण हासिल करते ही टीम के पर्यवेक्षण में जांच की। बताया कि अब इसके संचालन व्यवस्था को लेकर सीएमओ स्तर से आगे की कार्रवाई होगी। इस मौके पर कर्मवीर आदि मौजूद रहे। बहरहाल, नई अत्याधुनिक एआई स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध हो गई है।