{"_id":"68fa6086729915c13408b6f1","slug":"mobile-phones-ring-in-three-bangapani-villages-after-tower-repairs-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-133978-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: टावर ठीक होने से बंगापानी के तीन गांवों में बजी मोबाइल की घंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: टावर ठीक होने से बंगापानी के तीन गांवों में बजी मोबाइल की घंटी
Thu, 23 Oct 2025 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 23 Oct 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
बंगापानी के ग्राम सभा बोना में लगा निजी कंपनी का मोबाइल टावर। स्रोत : ग्रामीण
बंगापानी (पिथौरागढ़)। आखिरकार मोबाइल टावर ठीक होने से बंगापानी तहसील की तीन ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को राहत मिली है। लंबे समय बाद बोना, तोमिक और गोल्फा गांव के ग्रामीणों के मोबाइल पर घंटी बजी है। अब उन्हें मोबाइल से अपनों से बात करने के लिए पहाड़ों पर नहीं चढ़ना होगा।
बंगापानी की आपदा प्रभावित तीन ग्राम सभा बोना, तोमिक और गोल्फा क्षेत्र में संचार सेवा उपलब्ध कराने वाला जियो कंपनी का मोबाइल टॉवर लंबे समय से खराब था। इन क्षेत्रों के ग्रामीण अपनों से हैलो-हाय नहीं कर पा रहे थे। क्षेत्र की तीन हजार से अधिक की आबादी को इससे खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।
बीते दिनों क्षेत्र के लोग टॉवर को ठीक करने की मांग पर जिला मुख्यालय पहुंचे। आखिरकार तीन सप्ताह बाद कंपनी के अधिकारियों ने ग्राम सभा बोना में स्थापित टॉवर को ठीक कर क्षेत्र में संचार सेवा दुरुस्त की है। अब क्षेत्र के लोगों को मोबाइल पर सिग्नल खोजने के लिए भटकना नहीं होगा।