{"_id":"60524d408ebc3ec89b7f66ee","slug":"mnrega-employees-expressed-their-opposition-by-cleaning-pithoragarh-news-hld4185692189","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा कर्मचारियों ने सफाई कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा कर्मचारियों ने सफाई कर जताया विरोध
विज्ञापन
पिथौरागढ़ रामलीला धरना स्थल में सफाई करते मनरेगा कर्मी।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। विभागीय समायोजन की मांग को लेकर मनरेगा कर्मचारियों ने बुधवार को सरकार के खिलाफ आक्रोश जताने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। कर्मियों ने धरना स्थल की सफाई की और सरकार पर उनकी अनदेखी का आरोप लगाया।
रामलीला मैदान टकाना में धरना देने के लिए मनरेगा कर्मचारी महादेव प्रसाद के नेतृत्व में इकट्ठा हुए। उन्होंने धरना स्थल पर हाथ में झाड़ूू लेकर साफ सफाई की। कहा कि उम्मीद है सरकार उनकी मांगों को जल्द पूरा करेगी। वक्ताओं ने बताया कि 13 वर्षों से कर्मी केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का सफल संचालन कर रहे हैं। इसके अलावा अन्य कार्य भी कर्मी पूरी निष्ठा से करते हैं। इसके बावजूद भी सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है।
उन्होंने आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी। इस मौके पर गोविंदी बिष्ट, कौस्तुब पांडेय, अजय मोहन, त्रिलोचन कोहली, हितेंद्र वल्दिया, महेश बसेड़ा आदि थे। वहीं इस मौके पर जिला ग्राम प्रधान संगठन ने मनरेगा कर्मियों के आंदोलन को समर्थन दिया। ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह सौन ने कहा कि सरकारी योजनाओं का सफल संचालन करने वालों के साथ सरकार अन्याय कर रही है। सरकार को मनरेगा कर्मियों की मांगों को शीघ्र पूरा करना चाहिए।