फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   MLA Harish Dhami reached Collectorate regarding the problems of disaster affected people in pithoragarh

Pithoragarh Protest: कलक्ट्रेट पहुंचे हरीश धामी, आपदा प्रभावितों की समस्याओं को लेकर डीएम से मुलाकात की

Mon, 22 Jul 2024 04:49 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 22 Jul 2024 04:49 PM IST
सार

धारचूला में आपदा प्रभावितों की समस्याओं को लेकर धारचूला विधायक हरीश धामी ने डीएम से मुलाकात की। उन्होंने आपदा प्रभावितों को जल्द राहत देने की मांग की। लगातार हो रही बारिश से धारचूला, मुनस्यारी, बंगापानी में काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
MLA Harish Dhami reached Collectorate regarding the problems of disaster affected people in pithoragarh
कलक्ट्रेट पहुंचे हरीश धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

धारचूला में आपदा प्रभावितों की समस्याओं को लेकर धारचूला विधायक हरीश धामी ने डीएम से मुलाकात की। उन्होंने आपदा प्रभावितों को जल्द राहत देने की मांग की। लगातार हो रही बारिश से धारचूला, मुनस्यारी, बंगापानी में काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने शीघ्र आपदा प्रभावितों का विस्थापन कर उन्हें राहत देने की मांग की है।

सोमवार को डीएम रीना जोशी से मुलाकात के दौरान विधायक हरीश धामी ने कहा कि मंदाकिनी नदी का जल स्तर बढ़ने से देवीबगड़, भौंराबगड़ में काफी नुकसान हुआ है। उनका खुद का घर भी खतरे की जद में आ गया है। उन्होंने डीएम से आपदा मद से राहत कार्य शुरू कराने की मांग की। डीएम रीना जोशी ने उन्हें जल्द राहत कार्य कराने का आश्वासन दिया। डीएम ने कहा कि वह खुद क्षेत्र में आकर आपदा प्रभावितों से मिलेंगी और उनकी समस्याओं को सुनेंगी।

विज्ञापन

 
ये पढ़ें- Sawan 2024: सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में लगी भक्तों की भीड़, श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का किया जलाभिषेक
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान विधायक हरीश धामी ने कहा कि प्रतिस्थानी शिक्षकों को भेजे बगैर लगातार उनकी विधानसभा के स्कूलों के ट्रांसफर किए जा रहे हैं। इससे बच्चों का अध्ययन कार्य प्रभावित रहा है। उन्होंने बिना प्रतिस्थानी शिक्षकों को ट्रांसफर नहीं करने की मांग की है। इस मौके पर डीडीहाट कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया सहित कई लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed