फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mitakshi wins the 100-meter race

Pithoragarh News: 100 मीटर दौड़ में मिताक्षी ने मारीबाजी

Sat, 29 Aug 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 29 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Mitakshi wins the 100-meter race
लोहाघाट (चंपावत)। फिट इंडिया अभियान के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम छमनियां स्थित खेलो इंडिया साई सेंटर (एथलेटिक्स) में राष्ट्रीय खेल दिवस पखवाड़े के अवसर पर विभिन्न रोमांचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी और मयंक ओली ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में मिताक्षी ने प्रथम, दीया ने द्वितीय और आराध्या ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, बालक वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में हिमांशु पहले, सागर दूसरे और नकुल तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


कोच मोहन सिंह राणा ने बताया कि पखवाड़े के तहत रविवार को ''संडे ऑन साइकिल'' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed