फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Orange team wins Under-15 girls' football tournament

Pithoragarh News: अंडर 15 बालिका फुटबाल में ऑरेंज टीम बनी विजेता

Sat, 29 Aug 2026 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 29 Aug 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Orange team wins Under-15 girls' football tournament
टनकपुर (चंपावत)। राष्ट्रीय खेल दिवस 202 पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर 17 महिला फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में ऑरेंज ने दो-एक गोल से मुकाबला जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर खेलो इंडिया साई फुटबाल सेंटर के प्रशिक्षक पवनेश पाटनी के निर्देशन में एक दिनी बालिका वर्ग अंडर 17 टूर्नामेंट हुआ। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला ऑरेंज टीम और ग्रीन टीम के बीच अत्यंत रोमांचक और संघर्षपूर्ण रहा।
विज्ञापन

ऑरेंज टीम की खिलाड़ी मनीषा धामी ने अपने शानदार खेल कौशल के बल पर निर्णायक प्रदर्शन करते हुए 2-1 से विजय दिलाई। दूसरी ओर ग्रीन टीम की ओर से रितु ने अपनी टीम के लिए एक गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेडियम प्रभारी ललित मोहन कुंवर ने सभी का आभार जताया। यहां पूर्व खिलाड़ी दीपक पचौली, केशव सिंह भंडारी, राजेंद्र, नेशनल गेम्स मेडलिस्ट अजय बिष्ट, स्पोर्ट्स हॉस्टल बॉक्सिंग प्रशिक्षक कुंवर, बॉक्सिंग प्रशिक्षक सूरज पांडे, हॉकी प्रशिक्षक प्रकाश सिंह, बास्केटबाल प्रशिक्षक सुभाष पांडे, हीरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed