{"_id":"5a03374b4f1c1b68678ba48e","slug":"missed-the-martyrs-of-state-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य आंदोलन के शहीदों को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य आंदोलन के शहीदों को याद किया
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में शहीदों को श्रद्धांजलि देने को जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को शहीद स्मारक पर राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए लोगों को याद किया गया। कहा गया कि शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए अभी बहुत काम करने की जरूरत है। समाजसेवी जुगल किशोर पांडे की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कहा कि जिन लोगों ने राज्य गठन के लिए अपनी कुर्बानी दी थी, उनको कभी नहीं भूलना चाहिए।
विज्ञापन
सीओ शेखर सुयाल ने कहा कि राज्य आंदोलन में शहादत देने वालों की याद में हर वर्ष ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए। पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती ने कहा कि शहीदों के बलिदान की वजह से ही अलग राज्य बना और राज्य का सपना पूरा हुआ। पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने राज्य आंदोलन के दौरान के कई संस्मरण सुनाए। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य रेखा जोशी ने कहा कि नई पीढ़ी को राज्य आंदोलन के इतिहास की जानकारी दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
इस दौरान मुन्नी जोशी ने गिटार की धुन पर शहीदों के सम्मान में गीत गाए। कार्यक्रम में छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष ललित मोहन भट्ट, मनोज सामंत, राजेंद्र चंद, अनिल रौतेला, विनीत पाठक, विजेंद्र महर, राकेश धामी, चंचल सिंह आदि लोग थे। संचालन कार्यक्रम संयोजक जुगल किशोर पांडे ने किया।
विज्ञापन