फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Minus 2 deg in Munsyari

मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री रिकार्ड

Thu, 19 Jan 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी/धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी/धारचूला Updated Thu, 19 Jan 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
Minus 2 deg in Munsyari
मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड के कारण इस तरह जम रहा पानी - फोटो : अमर उजाला

मुनस्यारी और धारचूला की ऊंची चोटियों पर हिमपात जारी है। बृहस्पतिवार सुबह से ही रालम, काजरंभा, हंसलिंग, छिपलाकेदार, पंचाचूली की चोटियों पर बर्फ गिरी। मुनस्यारी में बृहस्पतिवार का न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री रिकार्ड किया गया, जबकि जिला मुख्यालय में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री दर्ज किया गया। जिला मुख्यालय में भी कड़ाके की ठंड का असर बना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन कोई खास बदलाव मौसम में नहीं आएगा। ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात जारी रहेगा, लेकिन निचले इलाकों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। अलबत्ता कड़ाके की ठंड का असर अभी बना रहेगा। उधर, धारचूला के ऊंचाई वाले इलाकों में इस बार भारी हिमपात हुआ है।
विज्ञापन


कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर बूंदी, गुंजी, छियालेख, कुटी, नाभीढांग, कालापानी में भारी बर्फ गिरने से पैदल रास्ता कई जगह टूट गया है। अब रास्ते की मरम्मत में काफी मशक्कत करनी पड़ जाएगी। अगले महीने आईटीबीपी की टीम कैलाश मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग का सर्वे करेगी और अपनी रिपोर्ट विदेश मंत्रालय को भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खलियाटॉप, बेटुलीधार में अभी काफी बर्फ
मुनस्यारी। इस तहसील के खलियाटॉप और बेटुलीधार में अभी काफी मात्रा में बर्फ है। बीच-बीच में इन इलाकों में हिमपात हो रहा है। खलियाटॉप में सभी रिसार्ट, मकान बर्फ से पटे हैं। निचले इलाकों में भी अच्छी खासी बर्फ पटी है। खलियाटॉप के ऊंचाई वाले इलाकों में इस बार चार फीट तक बर्फ गिरी है। यह बर्फ कई दिनों इसी तरह रुकी रहेगी। मुनस्यारी नगर के तापमान में गिरावट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुबह के समय बाहर रखे बर्तनों में बर्फ और पाले की मोटी परत लग रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed