फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   minor tobacco products

Pithoragarh News: नाबालिगों के लिए तंबाकू उत्पाद खरीदना और बेचना है अपराध

Sun, 19 Mar 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 19 Mar 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
minor tobacco products
पिथौरागढ़ विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यशाला में मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य। - फोटो : पिथौरागढ़ विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यशाला में मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य। संवाद

विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की कार्यशाला हुई। कार्यशाला में बताया गया कि नाबालिगों के लिए तंबाकू खरीदना अपराध है। धारा 6 (ख) में किसी भी शैक्षिक संस्थान की 100 गज की परिधि में तंबाकू उत्पादों को बेचना, रखना और धूम्रपान करना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है।

जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ पिथौरागढ़ और बालाजी सेवा संस्थान देहरादून की ओर से विकास भवन में तंबाकू नियंत्रण पर संयुक्त कार्यशाला आयोजित की गई। बालाजी सेवा संस्थान के डिविजनल कोआर्डिनेटर अजीत सिंह ने तंबाकू नियंत्रण एवं कोटपा एक्ट-2003 की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धारा 4 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना निषेध है। धारा 6(क) 18 वर्ष तक की आयु वर्ग के नाबालिगों के लिए तंबाकू उत्पादन खरीदना, बेचना दंडनीय अपराध है।
विज्ञापन


जिला नोडल अधिकारी डॉ. आरके जोशी ने तंबाकू सेवन से कैंसर, अल्सर, टीबी, लकवा, नपुंसकता, गर्भवतियों से मृत बच्चे का जन्म होना, अस्थमा, असामान्य रक्तचाप आदि गंभीर बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला में शिक्षा विभाग, समाज कल्याण, डिग्री कालेज, पुलिस विभाग, गैरसरकारी संगठनों, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, पंचायती राज अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि शामिल रहे। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत मर्तोलिया, हिमानी जोशी, दीपक बडोला, योगेश भट्ट, फूलमती ह्यांकी, डॉ. अनुराग आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed