फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   minor girl from Munsiyari gave birth to a child in the district hospital of Pithoragarh

Uk: नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, नजदीकियां बढ़ीं तो पुणे ले गया युवक, गर्भवती होने पर मुनस्यारी छोड़ा

Tue, 14 Apr 2026 01:25 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 14 Apr 2026 01:25 PM IST
सार

मुनस्यारी की एक नाबालिग ने पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। क्रिकेट मैच में मुलाकात के बाद एक युवक उसे पुणे ले गया था। फिर गर्भवती होने के बाद मुनस्यारी छोड़ गया।

विज्ञापन
minor girl from Munsiyari gave birth to a child in the district hospital of Pithoragarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

कच्ची उम्र के उलझे रिश्तों, सामाजिक चिंताओं और कानूनी सवालों के बीच मुनस्यारी की एक नाबालिग ने सोमवार को पिथौरागढ़ के जिला अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि क्रिकेट मैच में मुलाकात के बाद एक युवक उसे पुणे ले गया था। फिर गर्भवती होने के बाद मुनस्यारी छोड़ गया।

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी से बातचीत में नाबालिग ने बताया कि वर्ष 2024 में एक क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान उसकी मुलाकात युवक से हुई थी। धीरे-धीरे जान-पहचान बढ़ी और बीते वर्ष दोनों पुणे चले गए। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों ने वास्तव में विवाह किया था या नहीं। पुलिस का कहना है कि पुणे में विवाह होने के परिजनों के अपुष्ट दावे के प्रमाण जुटाए जा रहे हैं। पुलिस को युवक के पुणे के लौटने का इंतजार है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नाबालिग का पारिवारिक माहौल भी अस्थिर रहा है। चार वर्ष पहले उसकी मां ने दूसरे व्यक्ति से विवाह कर लिया था। फिर उसके बाद पिता ने भी दूसरा विवाह कर लिया। परिवार में बदलते रिश्तों के बीच भावनात्मक सहारे की तलाश में वह युवक के करीब आई और उसके साथ पुणे चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग ने बताया कि जब आठ महीने की गर्भवती थी तो युवक उसे परिजनों के पास मुनस्यारी छोड़ गया। प्रसव पीड़ा होने पर जब उसे महिला अस्पताल पहुंचाया गया। जांच के दौरान उसकी उम्र का खुलासा हुआ तो अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। इस मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

लड़की का विवाह हुआ या नहीं, प्रमाण जुटाएगी पुलिस

इस घटना ने बाल विवाह, सामाजिक सुरक्षा और किशोरियों के संरक्षण से जुड़े गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों ने वास्तव में विवाह किया था या नहीं। पुलिस का कहना है कि पुणे में विवाह होने के दावे के प्रमाण जुटाए जा रहे हैं। युवक के आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवक की उम्र के दस्तावेजों की जांच होगी

युवक पुणे में प्राइवेट नौकरी करता है। पुलिस के अनुसार कथित पति ने पिछले शिक्षा सत्र में इंटर पास किया है। ऐसे में उसके भी नाबालिग होने की आशंका जताई जा रही है। परिजन उसकी उम्र 22 वर्ष बता रहे हैं। पुलिस उसकी सही उम्र का पता लगाने के लिए स्कूल रिकॉर्ड और शैक्षिक दस्तावेज खंगालेगी।

बच्चे के साथ कई सवालों ने लिया जन्म

नाबालिग ने सोमवार को जिस बच्चे को जन्म दिया वह पूरी तरह स्वस्थ बताया गया है। प्रसूता का स्वास्थ्य भी ठीक बताया गया है। चिकित्सक निगरानी कर रहे हैं। मासूम की पहली किलकारी के साथ ही यह मामला भावनात्मक, नैतिक और कानूनी बहसों के केंद्र में आ गया है।

नाबालिग को साथ ले जाने वाले युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों के विवाह के प्रमाण खोजे जा रहे हैं। बाल विवाह की पुष्टि हुई तो इस मामले में धाराओं में नियमानुसार बदलाव किया जाएगा। -केएस रावत, सीओ, धारचूला

जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई नाबालिग का प्रसव हो गया है। उसने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। दोनों की देखभाल की जा रही है। -डॉ. भागीरथी गर्ब्याल, पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed