फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ministerial personnel will take out consciousness rally on 12th December

Pithoragarh News: 12 दिसंबर को चेतना रैली निकालेंगे मिनिस्टीरियल कर्मी

Tue, 28 Nov 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 28 Nov 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Ministerial personnel will take out consciousness rally on 12th December
पिथौरागढ़ में मांगों के संबंध में नारेबाजी करते मिनिस्टीरियल कर्मचारी। संवाद
पिथौरागढ़। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन ने 21 सूत्रीय मांगों के समर्थन में 12 दिसंबर को चेतना रैली निकालने की घोषणा की है। उन्होंने मांगों पर शीघ्र शासनादेश जारी नहीं होने की दशा में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मिनिस्टीरियल कर्मियों ने मंगलवार को लोनिवि, जिला अस्पताल और वन विभाग परिसर में गेट मीटिंग का आयोजन किया। सभा की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह मेहता ने की। संचालन करते हुए जिला महामंत्री बिजेंद्र लुंठी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, संवर्ग की शैक्षिक योग्यता स्नातक करने, मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को उनके कार्य दायित्व सौंपे जाने की मांग को लेकर लंबे समय से आवाज उठाई जा रही है। उसके बाद भी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

फेडरेशन के मंडल अध्यक्ष सौरभ चंद ने पुरानी पेंशन बहाल करने, कर्मचारियों को अभिलेख अनुरक्षण भत्ता दिए जाने, सभी विभागों में मिनिस्टीरियल संवर्ग के अतिरिक्त पद सृजित किए जाने, न्यूनतम एक माह का प्रशिक्षण दिए जाने जाने, पदोन्नति में पूर्व की भांति शिथिलीकरण बहाल करने की मांग उठाई। इस मौके पर कमलेश जोशी, रोहित उप्रेती, नवीन पाठक, पंकज खोलिया, ललित बिष्ट, अर्जुन सिंह, दीपक जोशी, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed