फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ministerial employees' agitation against the government intensifies

Pithoragarh News: मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का आंदोलन तेज, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Thu, 10 Sep 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 10 Sep 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Ministerial employees' agitation against the government intensifies
चंपावत/पाटी। जिले में मिनिस्टीरियरल सर्विसेज एसोसिएशन का 12 सूत्री मांगों के लिए चरणबद्ध आंदोलन तेज हो गया है। चौथे दिन कर्मचारियों ने गेट मीटिंग के बाद बांहों पर काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विनोद कुमार और महामंत्री जीवन चंद्र ओली के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर लंबे समय से आवाज उठाई जा रही है लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में मिंटू सिंह राणा, महेश सिंह, त्रिभुवन सिंह अधिकारी, गिरीश चंद्र पांडे, नवीन कुमार, भवानी दत्त और दीपक कुमार समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
वहीं पाटी में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मिनिस्टीरियल कार्मिकों ने जोरदार नारेबाजी की। एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के जनपदीय सचिव हिमांशु मुरारी के नेतृत्व में गेट मीटिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि शासन से सहमति के बावजूद शासनादेश जारी नहीं हुए। सरकार की असंवेदनशीलता के कारण अब आर-पार की लड़ाई आवश्यक है। पाटी के अलावा लोहाघाट, बाराकोट, चंपावत, टनकपुर और बनबसा में भी गेट मीटिंग हुई। यहां जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, बृजेश पांडे, सुमित कुमार, दीपक कुमार, कैलाश सक्सेना, प्रियांशु गहतोड़ी, मोहित जोशी, हेमंत बोहरा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed