फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Military solidarity will work in every situation

हर परिस्थिति में एकजुटता से काम करेगी सेना

Thu, 18 Feb 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़। Updated Thu, 18 Feb 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
Military solidarity will work in every situation

विज्ञापन


भारत और नेपाल की सेनाओं के संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान सेना के जवानों को हेलीकाप्टर से उतारा गया। यह तकनीक आपदा प्रबंधन और आतंकवाद से निपटने के समय काम में लाई जाती है। सैन्य अभ्यास के दौरान यही सबसे रोमांचक क्षण रहा, जब दोनों सेना के जवानों को हेलीकाप्टर से जमीन पर उतारा गया।


सूर्य किरण-9 नाम के इस संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान मुख्य रूप से आतंकवाद और आपदा से निपटने की तकनीक बताई जा रही है।
सेना के अधिकारियों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर दोनों देशों की सेनाएं एकजुट होकर काम करने की क्षमता रखती है। इस तरह के साझा अभ्यास के दौरान एक दूसरे की सैन्य क्षमता को समझने का मौका मिलता है और तकनीक का आदान-प्रदान होता है। आठ फरवरी से शुरू हुए इस सैन्य अभ्यास का आयोजन मध्य कमान की पंचशूल ब्रिगेड ने किया है। 21 फरवरी को संयुक्त अभ्यास का समापन होगा। इस बीच दोनों देशों की सेनाओं के बीच वॉलीबाल और फुटबाल प्रतियोगिता भी कराई गई। फायरिंग प्रतियोगिता भी हुई। हर दिन का चार्ट पहले से तैयार कर लिया गया था। उसी के अनुसार दिनभर की गतिविधियों का संचालन हो रहा है। सेना के अधिकारी समय-समय पर अभ्यास का निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed