फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Merchants have their own building drain

विभाग से निराश होकर व्यापारियों ने खुद किया नाली का निर्माण

Sun, 15 Nov 2015 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 15 Nov 2015 03:33 PM IST
विज्ञापन
थल-सातसिलिंग सड़क पर पांच साल से नहीं बनी नाली
विज्ञापन

सरकार एक ओर सड़क सुधारीकरण कार्य के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन इस धन का सदुपयोग नहीं हो पा रहा है। थल-सातसिलिंग मार्ग पर पिछले पांच साल से नाली निर्माण न होने से सौ मीटर तक कीचड़ में ही आना जाना हो रहा था। संबंधित विभाग से निराश होकर शनिवार को व्यापार संघ अध्यक्ष बलवंत सत्याल के नेतृत्व में व्यापारियों ने नाली बनाकर कचरे का निस्तारण किया।

थल-सातसिलिंग सड़क का कचरा सौ मीटर दूर थल-मुनस्यारी रोड में स्थित पुल तक फैला हुआ है। यहां बारिश हो या धूप हर समय कीचड़ में ही वाहनों की आवाजाही होती है। पैदल चलने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। इस स्थान पर अक्सर जाम भी लगते रहता है। लगातार पानी होने से सड़क का सारा डामर उखड़ चुका है। लोगों का कहना है कि विभाग को कई बार सूचना दी गई लेकिन, विभागीय अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं, जबकि इसी वर्ष थल-सातसिलिंग मार्ग सुधारीकरण के लिए 44 करोड़ रुपये अवमुक्त हुए हैं, इसके बावजूद भी बाजार के नजदीक सौ मीटर सड़क पर सुधारीकरण कार्य नहीं किया गया है। वैसे ही पुल जीर्णशीर्ण हालत में है, लोग पुल के मरम्मत की मांग कर रहे हैं। दूसरा ऊपर से उसी सतह में सड़क का पानी लगातार बह रहा है। ऐसे मेें पुल को और क्षति होने की संभावना है। थल-डीडीहाट और थल-सातसिंलिंग सड़क पर भी जगह-जगह बड़े गड्ढे बने हुए हैं। उधर, एडीबी डीडीहाट के सहायक इंजीनियर भैरव नाथ गोस्वामी का कहना है कि नाली निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। पांच छह दिन निर्माण कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed