फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Merchants display with empty utensils

खाली बर्तनों के साथ व्यापारियों का प्रदर्शन

Tue, 11 Sep 2018 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, मदकोट Updated Tue, 11 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
Merchants display with empty utensils
पानी को लेकर मदकोट में प्रदर्शन करते व्यापारी व स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

दो जुलाई को आई आपदा में ध्वस्त पेयजल योजनाओं का सुधार नहीं होने से मदकोट क्षेत्र के लोग जल संकट से जूझ रहे हैं। दो माह बाद भी व्यवस्थाएं सुचारु नहीं होने से नाराज स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


मंगलवार को मदकोट बाजार में प्रदर्शन करते हुए स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने कहा कि दो जुलाई को क्षेत्र को जलापूर्ति करने वाली सभी पेयजल योजनाएं बह गई थी। तब से उन्हें पीने के लिए गधेरों या नौले, धारों से पानी ढोना पड़ रहा है। कहा कि इस समय केवल आधे इंच की पाइप लाइन में ही जलापूर्ति हो रही है। इससे सभी को जरूरत का पानी नहीं मिल पा रहा है। उनका अधिकतर समय जलापूर्ति करने में ही बीत रहा है।
विज्ञापन


रेस्टोरेंट और होटल चलाने वाले व्यापारियों ने कहा कि पानी नहीं होने से उन्हें भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सोरागी, मोहन सिंह, अर्जुन दानू, प्रेम सिंह, मनोहर सिंह, सुंदर सिंह, भूपेंद्र सिंह, नंदन सिंह, उमेद सिंह, पुष्कर सिंह शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed