फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mentally unwell youth beat woman without any reason

Pithoragarh News: मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने बिना वजह महिला को पीटा, केस दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Mentally unwell youth beat woman without any reason
पिथौरागढ़। मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही एक महिला की बिना वजह डंडे से पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने महिला को उसके चंगुल से बचाया। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खड़कोट निवासी रश्मि बसेड़ा पत्नी चंचल बसेड़ा अपने बेटे को स्कूल छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान छत पर टहल रहे एक युवक ने बे-वजह छत से उतरकर महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर वार्ड के ही एक व्यक्ति ने उसे बचाया। बीच-बचाव में बचाने वाले युवक को भी चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस हमलावर युवक को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

इधर, कुछ लोग महिला को बे-वजह मारने वाले युवक के घर पहुंच गए। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस एक बार फिर खड़कोट पहुंची और लोगों को शांत कराया। प्रभारी कोतवाल प्रकाश पांडेय का कहना है कि युवक के खिलाफ धारा-123 आईपीसी में केस दर्ज किया गया है। इधर प्रभारी कोतवाल प्रकाश पांडेय ने बताया कि युवक मानसिक रूप से परेशान है। उसे मानसिक उपचार के लिए बरेली भेजने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए युवक के परिजनों से लिखित लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed