{"_id":"6035449d8ebc3ee93a18a6b9","slug":"menstural-awairness-camp-by-pawani-ngo-pithoragarh-news-hld4159064194","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को किया माहवारी के प्रति जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को किया माहवारी के प्रति जागरूक
विज्ञापन
पावनी संस्था ने माहवारी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी देते हुए।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला। (पिथौरागढ़)। पावनी संस्था ने मंगलवार को महिलाओं को माहवारी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। सामाजिक कार्यकर्ता नंदा बिष्ट के नेतृत्व में नगर पालिका के ग्वालगांव वार्ड, विवेकानंद इंटर कॉलेज बलुवाकोट, खेत बालिका इंटर कॉलेज धारचूला सहित कई स्थानों पर मासिक धर्म के दौरान महिलाओं के साथ चली आ रहीं कुरीतियों के चलते किए जा रहे व्यवहार को असंवेदनशील बताया।
नीरज गेरा ने कहा कि भले ही महिलाएं समाज की आधी जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करती हैं, लेकिन अभी भी आधुनिक समाज में कई क्षेत्रों में अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही हैं। प्रति वर्ष भारत में 40 हजार से ज्यादा महिलाओं की मौत केवल मासिक धर्म के दौरान सही जानकारी के अभाव में हो रही है।
नंदा बिष्ट ने कहा कि पावनी संस्था सीमांत क्षेत्र में महिलाओं के अधिकारों के लिए काम कर रही है। उन्होंने इस सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त जताया। इस मौके पर सभासद जानकी देवी, लक्ष्मी गुंज्याल, अरुणा चंद, बिंदु रोंकली, ममता थापा, लक्ष्मण बिष्ट, निहारिका गर्ब्याल, मोहंती देवी, हरगोविंद बिष्ट, महेश जोशी आदि है।