फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Memory of Chandan Ramdas

Pithoragarh News: समाज कल्याण मंत्री चंदनराम दास के निधन पर जताया शोक

Wed, 26 Apr 2023 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 26 Apr 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Memory of Chandan Ramdas
चंपावत भाजपा कार्यालय में परिवहन मंत्री चंदन रामदास के निधन पर शोक जताते पार्टी कार्यकर्ता।
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास के आकस्मिक निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों ने गहरा शोक जताया है। भाजपा कार्यालय चंपावत में हुई शोकसभा में नगर अध्यक्ष सुनील पुनेठा, श्याम नारायण पांडेय, मुकेश महराना, गोविंद सामंत, कृष्णा अधिकारी, निर्मला पांडेय, गंगा खाती, हरीश मिश्रा आदि ने दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिसर लोहाघाट में पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष गोविंद वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव राय, नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, राजकिशोर साह, जीवन गहतोड़ी, गोविंद बोहरा, दीपक जोशी, दीपक साह आदि ने शोक जताया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय टनकपुर में पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मला महरा, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, पूर्व दर्जा मंत्री शिवराज सिंह कठायत, रोहिताश अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीप चंद्र पाठक, सभासद कपिल उप्रेती, मंडल महामंत्री शशांक गोयल, पूर्व सांसद प्रतिनिधि प्रकाश पांडेय आदि ने दुख जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री चंदन राम दास के निधन पर सीमांत में शोक

पिथौरागढ़। जिला प्रभारी मंत्री चंदन राम दास के आकस्मिक निधन पर सीमांत में शोक व्याप्त है। भाजपाइयों के साथ ही अन्य राजनीतिक दलों के लोगों ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। वह मंगलवार को पिथौरागढ़ से बागेश्वर गए थे।


जिला प्रभारी मंत्री का दायित्व संभालने के बाद समाज कल्याण और परिवहन मंत्री चंदन राम दास दो बार पिथौरागढ़ पहुंचे। सोमवार की दोपहर में पिथौरागढ़ पहुंचने के बाद उन्होंने जिला योजना की बैठक में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा था कि एक-एक योजना को देखकर ही पास करूंगा।

इसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान वह सभी से बेहद विनम्रता से मिले। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी उनके साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया में भी डाले। मंगलवार सुबह उन्होंने वन विभाग के विश्राम गृह में विभिन्न संगठनों के लोगों से मुलाकात की। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने उनसे बस बेड़ा बढ़ाने की मांग की। साथ ही आंबेडकर छात्रावास के छात्रों ने भी भोजन मद बढ़ाने की मांग रखी।



बुधवार को उनके निधन की सूचना मिलने के बाद लोगों में शोक छा गया। बताया जाता है कि वह परिवार के साथ यहां पहुंचे थे। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने बताया कि मंत्री चंदनराम दास का व्यक्तित्व बहुल सरल था। उनके निधन पर पार्टी के जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, महामंत्री राकेश देवलाल, जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा, वीरेंद्र बोहरा, गोपू महर, यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी आदि ने शोक जताया।

चंपावत भाजपा कार्यालय में परिवहन मंत्री चंदन रामदास के निधन पर शोक जताते पार्टी कार्यकर्ता।

चंपावत भाजपा कार्यालय में परिवहन मंत्री चंदन रामदास के निधन पर शोक जताते पार्टी कार्यकर्ता।

चंपावत भाजपा कार्यालय में परिवहन मंत्री चंदन रामदास के निधन पर शोक जताते पार्टी कार्यकर्ता।

चंपावत भाजपा कार्यालय में परिवहन मंत्री चंदन रामदास के निधन पर शोक जताते पार्टी कार्यकर्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed