फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mela in Tripura Sundari Temple

विश्व प्रसिद्ध त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Mela in Tripura Sundari Temple
नेपाल के त्रिपुरा सुंदरी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : PITHORAGARH
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। पश्चिमी नेपाल का विश्वविख्यात त्रिपुरा सुंदरी मेला शुरू हो गया है। पहले दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पूजा, अर्चना के लिए पहुंचे। सोमवार को छोटी जात का आयोजन हुआ। मंगलवार को बड़ी जात होगी।
विज्ञापन

मेले के आयोजक मंडल के प्रकाश थापा ने बताया कि मेले में मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। सोमवार को कम ही लोग मास्क पहनकर आए। उन्होंने कहा मंगलवार को होने वाली बड़ी जात में मास्क पहनकर न आने वाले लोगों को नगर पालिका मास्क पहनाएगी। मंदिर के पुजारी लक्ष्मी दत्त भट्ट ने बताया बड़ी जात के दिन भी कोरोना नियमों का पालन किया जाएगा। भंडार ग्रह के संरक्षक केशर सिंह थापा और मेला कमेटी के मुखिया चंद्र सिंह थापा ने बताया कि मेले में कोरोना को लेकर स्थायी दुकानें नहीं लगाई गई हैं। सीमा पुल बंद होने से भारत से श्रद्धालु नहीं जा सके।
विज्ञापन

हाथों में दीये लेकर रात्रि जागरण करेंगे श्रद्धालु
झूलाघाट। त्रिपुरा सुंदरी में लोगों की विशेष आस्था है। यहां लगने वाले मेले में हर वर्ष नेपाल और भारत से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस मंदिर में जाते हैं। मनौती के लिए अधिकतर लोग हाथों में दीये लेकर रात्रि जागरण करते हैं, जिनकी मनोकामना पूरी होती है वह इस मंदिर में बड़ी जात के दिन बकरों और भैंसों की बलि चढ़ाते हैं। यह दिन मंगलवार को है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच भारतीय पुजारी भी गए त्रिपुरा सुंदरी
झूलाघाट। इस साल झूलापुल बंद होने से भारत से श्रद्धालु पूजा, अर्चना के लिए त्रिपुरा सुंदरी मंदिर नहीं जा सके। कुछ दिन पहले झूलापुल खुलने पर कुछ लोग मेले में शिरकत करने के उद्देश्य से नेपाल पहुंच गए थे। सोमवार को भी त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा, अर्चना कराने के लिए पांच भारतीय पुजारी नेपाल गए। इन्हें अनुमति मांगने पर जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed