फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   mein aag lagee

गंगोलीहाट के दूनी में दोमंजिला मकान जलकर राख

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
mein aag lagee
आग से जलकर राख हुआ मकान। - फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट तहसील के दूनी गांव में दोमंजिले मकान में आग लग गई। आग से गहने, कपड़े और अनाज सब जल गया। पीड़ित परिवार ने पड़ोसी के घर में शरण ली है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह दूनी गांव निवासी मोहन सिंह परिवार के सदस्यों के साथ खेतों में काम करने गए थे। सुबह लगभग 10 बजे उनके घर में आग लग गई। खेतों में काम कर रही महिला ने मकान से आग की लपटें उठती देखकर मोहन सिंह और अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेजी से फैल रही आग को नियंत्रित नहीं किया जा सका। सूचना मिलने के बाद पनार चौकी प्रभारी दिनेश बिष्ट और राजस्व उपनिरीक्षक भूपाल बिष्ट भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों और पुलिस ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जल गया।
विज्ञापन

पीड़ित मोहन सिंह मजदूरी करते हैं। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे, दो बेटियां और एक बहू है। दोमंजिला घर के साथ ही सारा सामान जल जाने से परिवार के सामने संकट पैदा हो गया है। प्रशासन की पहल पर परिवार को पड़ोसी के मकान में शिफ्ट कर दिया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य सीमा देवी और प्रधान संजय कुमार ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।दीप गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed