फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Meeting of VPDO in Pithauragarh

महिला ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का गृह ब्लाक में हो स्थानांतरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Meeting of VPDO in Pithauragarh
संयुक्त सचिव का स्वागत करते ग्रापंवि अधिकारी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पंचायती राज उत्तराखंड सरकार के संयुक्त सचिव ओमकार सिंह बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ पहुंचे। यहां आगमन पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश भारती की अध्यक्षता में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर ग्रेड पे 2800 करने और महिला ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का गृह विकासखंड में स्थानांतरण करने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन ने संयुक्त सचिव के समक्ष वेतन विसंगतियां दूर करने, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी फील्ड वाहन भत्ता 1200 से 2500 और सहायक विकास अधिकारी पंचायत का 3500 करने, परिवार रजिस्टर में संशोधन प्रक्रिया में आने वाली समस्या दूर करने, विभागीय कार्यों को प्राथमिकता देने की व्यवस्था करने, प्रत्येक न्याय पंचायत में एक पंचायत सहायक की नियुक्ति, जिला कार्यक्रम प्रबंधन एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर का लंबित वेतन भुगतान करने की मांग की। ई ग्राम स्वरोजगार से भुगतान, फील्ड वाहन भत्ता, परिवार रजिस्टर में संशोधन, विभागीय कार्यों को प्राथमिकता आदि मांगें भी प्रमुखता से संयुक्त सचिव के समक्ष रखी। इस दौरान संगठन महामंत्री चंद्र प्रकाश जोशी, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी, महिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी भट्ट, कोषाध्यक्ष चंद्रकांत जोशी, मीडिया प्रभारी खगेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed