फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Meeting of MLA Harish Dhami with Harish Dhami

11 सूत्री मांगों को लेकर सीएम से मिले विधायक हरीश धामी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Meeting of MLA Harish Dhami with Harish Dhami
पिथौरागढ़। विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विधायक हरीश धामी ने सीएम तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वह क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं, इसके बावजूद उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन

विधायक हरीश धामी ने मुनस्यारी के सेरा से खरतोली सड़क के नवनिर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति, धारचूला ब्लॉक की दारमा घाटी में बर्फबारी में मरी 400 भेड़ों का मुआवजा, मुनस्यारी में पूर्णकालिक एसडीएम की नियुक्ति, तहसील बंगापानी और तेजम में तहसीलदार की नियुक्ति मांगी।
विज्ञापन

उन्होंने पूर्व में स्वीकृत सड़कों का निर्माण कर 2017-18 में जल विद्युत निगम में हुए घोटाले की रिपोर्ट सार्वजनिक करने, धारचूला में मोबाइल टावर लगाने, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कई वर्षों से कार्यरत कर्मियों को समान वेतन, आपदा प्रभावितों का पुनर्वास, आपदा में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों एवं गंभीर रोग से ग्रस्त व्यक्तियों के लिए एयर एंबुलेंस की सुविधा, कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए हर गांव में चिकित्सा शिविर लगाने और डॉक्टरों की तैनाती की मांग की। इस दौरान सीएम ने उन्हें समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द शुरू हो भारतमाला में स्वीकृत लिपुलेख सड़क का निर्माण
पिथौरागढ़। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात कर सीमांत क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने भारतमाला में स्वीकृत पिथौरागढ़-लिपुलेख सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने सहित विभिन्न मांगें रखीं।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने पिथौरागढ़ नैनीसेनी हवाई अड्डे से नियमित हवाई शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि नैनीसैनी एयरपोर्ट से पहले सीमांत के लोगों को देहरादून, पंतनगर और गाजियाबाद के लिए हवाई सेवा का लाभ मिल रहा था, लेकिन मार्च 2020 से हवाई सेवा बंद है।
उन्होंने पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज बनाने, टनकपुर-लिपुलेख सड़क में सुरक्षात्मक कार्य, भारतमाला में स्वीकृत पिथौरागढ़-लिपुलेख सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की।

उन्होंने ग्रामीण अंचलों में पेयजल की समस्याओं के समाधान के लिए पेयजल योजना बनाने और सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज और व्यावसायिक शिक्षा संस्थानों में अधिक विषयों को खोलने और सुविधाओं को बढ़ाने की मांग प्रमुखता से रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed