फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Meeting Of Dm in Pithauragarh

सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों में अंतर से डीएम नाराज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Meeting Of Dm in Pithauragarh
पिथौरागढ़। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने शुक्रवार को मासिक स्टाफ बैठक ली, जिसमें उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को लेकर आपदा कार्यालय और परिवहन विभाग की रिपोर्ट में अंतर होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने एडीएम को परिवहन आयुक्त को पत्र भेजकर एआरटीओ की लापरवाही बताने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला सभागार में हुई बैठक में डीएम ने राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान सभी एसडीएम को एसडीएम कोर्ट स्तर पर एक वर्ष से अधिक पुराने लंबित वादों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा। धारचूला पीपी एक्ट में लंबित वादों की अधिक संख्या को देखते हुए डीएम ने एसडीएम धारचूला को अतिक्रमण संबंधी पीपी एक्ट से संबंधित वादों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए डीएम ने सभी एसडीएम से कहा कि विगत 10 वर्षों के रिकॉर्ड को खंगाल कर देखा जाए कि जनपद के किन क्षेत्रों में अफीम की खेती होती है। उन क्षेत्रों में छापामारी की जाए और अफीम की खेती मिलने पर नष्ट कर दी जाए।
विज्ञापन

जिले में चल रहे अवैध खनन को लेकर नाराज डीएम ने एसडीएम को सख्ती बरतने को कहा। इसके अलावा परिवहन विभाग को दुर्घटना न्यूनीकरण मिशन के तहत लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाने, 85 पुलिस एक्ट में हुए चालानों की सूचना और वाहन लाइसेंस निरस्तीकरण की सूचना नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिले में संचालित 15-16 वर्ष पुराने टैक्सी आदि वाहनों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश परिवहन विभाग को दिए। परिवहन विभाग की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले मात्र एक चालक का ही चालान काटने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को बार चलाने वाले दुकानदारों को प्रेरित करने को कहा कि यदि कोई व्यक्ति अत्यधिक नशे की हालत में है और वाहन चलाने जा रहा है तो वह उसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दें। सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा के दौरान डीएम ने जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय और जिला परिवहन कार्यालय से शासन को प्रेषित की जाने वाली दुर्घटना रिपोर्ट में दुर्घटनाओं की संख्या में अंतर पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने एडीएम को परिवहन आयुक्त को पत्र भेजकर एआरटीओ की लापरवाही बताने को कहा। बैठक में एसपी लोकेश्वर सिंह, एडीएम एफआर चौहान आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल जीवन मिशन में लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करें
पिथौरागढ़। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जिला कार्यालय सभागार में जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा की। डीएम ने 56 पेयजल योजनाओं का अनुमोदन किया और जल जीवन मिशन में लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। पेयजल निगम के ईई आरएस धर्मशक्तु ने बताया कि हर घर जल के तहत 371 गांवों में जल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। बैठक में जल निगम के ईई आशुतोष उपाध्याय, दिनेश सिंह दिगारी, केएस बिष्ट, राजेंद्र सिंह मेहता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed