{"_id":"64480ddcdcfc9639610d6d68","slug":"meeting-by-dm-in-pithauragarh-pithoragarh-news-c-8-1-122278-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अधिक दाम पर शराब बेचने वालों पर कार्रवाई करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अधिक दाम पर शराब बेचने वालों पर कार्रवाई करें
Tue, 25 Apr 2023 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 25 Apr 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में अधिकारियों के साथ मासिक बैठक करतीं डीएम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। डीएम रीना जोशी ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ मासिक बैठक की। उन्होंने राजस्व, आबकारी, खनन, आपदा प्रबंधन, पूर्ति विभाग आदि के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने आबकारी विभाग को अधिक दाम में शराब बेचने वालों और कच्ची शराब बनाने वालों पर कार्रवाई करने को कहा।
डीएम ने एसडीएम को उनके क्षेत्र के जमीनी विवाद, सड़क कटिंग में आई जमीन का मुआवजा, सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों, मजिस्ट्रेटी जांच और लंबित मामलों का जल्द से जल्द समाधान करने को कहा।
एसडीएम धारचूला से कहा कि जौलजीबी में सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े करने के साथ ही दुकान फैलाकर और अन्य माध्यम से सड़क पर अतिक्रमण किया जा रहा है जिसे तत्काल हटाया जाए। जिला आबकारी अधिकारी हरीश चंद्र को अधिक दाम पर शराब बेच रहे विक्रेताओं और कच्ची शराब बनाने वालों पर कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
इसके अलावा एआरटीओ को दोपहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग नहीं करने वालों का चालान करने, अनफिट वाहनों को परिवहन के लिए प्रतिबंधित करने, बेकार पड़े सरकारी भवनों का उपयोग अन्य कार्य के लिए करने, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र सिंह को विस्थापन के मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम एफआर चौहान, एसडीएम अनुराग आर्या, एसडीएम बेड़ीनाग अनिल शुक्ला, एसडीएम मुनस्यारी दिवेश शासनी, एसडीएम डीडीहाट भगत सिंह फोनिया आदि मौजूद थे।