फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mason stabbed to death in Gangolihat over a minor argument

Pithoragarh News: मामूली कहासुनी पर गंगोलीहाट में राजमिस्त्री की चाकू से गोदकर हत्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Mason stabbed to death in Gangolihat over a minor argument
गंगा सिंह, फाइल फोटो। - फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। मामूली कहासुनी में राजमिस्त्री की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

बुंगली निवासी पूरन सिंह (48) पुत्र लछम सिंह मिस्त्री ने गंगोलीहाट थाने में तहरीर दी कि रविवार शाम आठ बजे उसका छोटा भाई गंगा सिंह किशन सिंह की दुकान पर पहुंचा था। यहां गांव के ही रणजीत सिंह उर्फ रंचन सिंह और पूरन सिंह से उसकी किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि इससे गुस्साए रंचन और पूरन ने उसके भाई को चाकू से गोदकर मारा डाला।
विज्ञापन

गंगोलीहाट थानाध्यक्ष मंगल सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को बुंगली से गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर चाकू भी बरामद किया गया। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि मामूली कहासुनी में हत्या हुई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या से पहले मारपीट का वीडियो भी हुआ वायरल
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट के बुंगली गांव में सोमवार को हुई हत्या के मामले में मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो व्यक्ति आपस में मारपीट कर रहे हैं। इनमें एक मृतक और दूसरा हत्यारोपी बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि इसके कुछ देर बाद ही चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वीडियो में आसपास कुछ महिलाएं और अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं। चाकू से ग्रामीण की हत्या करते ही पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। ग्रामीण क्षेत्र में हत्या की वारदात से लोगों में भय व्याप्त है। मिस्त्री की हत्या से उसके परिजन सदमे में हैं। संवाद

गंगोलीहाट पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी। संवाद

गंगोलीहाट पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी। संवाद- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed