फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Martyr's Honor Yatra reached Kimkot in Bedinagar

Pithoragarh News: बेड़ीनाग के किमकोट पहुंची शहीद सम्मान यात्रा

Sat, 27 Sep 2025 07:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 27 Sep 2025 07:59 PM IST
विज्ञापन
Martyr's Honor Yatra reached Kimkot in Bedinagar
बेड़ीनाग। प्रदेश में आयोजित की जा रही शहीद सम्मान यात्रा बेड़ीनाग के किमकोट गांव के 1962 युद्ध के शहीद लक्ष्मण सिंह के घर पहुंची। यात्रा का स्वागत जीआईसी राईआगर के एससीसी के कैडेटों और ग्रामीणों ने किया। इस मौके पर शहीद के घर के आंगन से मिट्टी संग्रहित की गई। शहीद के पुत्र भूपाल सिंह ने कहा कि उनके पिता ने देश के लिए अपना बलिदान देकर परिवार का नाम रोशन किया है। वे सम्मान देने पर सरकार का आभार व्यक्त करते हैं। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि देहरादून में बन रहे सैन्य धाम में शहीद के आंगन की मिट्टी को ले जाया जा रहा है। शहीद लक्ष्मण सिंह का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। विधायक फकीर राम टम्टा की मौजूदगी में जिला सैनिक कल्याण विभाग की ओर से शहीद के परिजनों को सम्मानित किया गया। वहां पर ब्लाक प्रमुख संगीता, ज्येष्ठ प्रमुख धीरज बिष्ट, तहसीलदार वतन गुप्ता, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी इमरान खान, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष एलएस डांगी, डॉ. भीम कुमार, एचएस रावत, बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। इससे पहले शहीद स्मारक बेड़ीनाग में यात्रा दल की ओर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed