फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Martyr Lieutenant Mihara remembered on the death anniversary

शहीद लेफ्टिनेंट महर को पुण्यतिथि पर याद किया

Wed, 19 Sep 2018 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 19 Sep 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
Martyr Lieutenant Mihara remembered on the death anniversary
शहीद हेमंत महर को श्रद्धांजलि देते लोग - फोटो : अमर उजाला

शौर्य चक्र विजेता शहीद लेफ्टिनेंट हेमंत महर को उनकी 19वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। आयोजकों की ओर से सामान्य परिवार की 11 छात्राओं को प्रोत्साहन राशि और लेखन सामग्री दी गई। लेफ्टिनेंट महर 19 सितंबर 2000 को जम्मू-कश्मीर में देश के दुश्मनों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे।

विज्ञापन


नगर के जाखनी तिराहे पर स्थित शहीद स्मारक पर शहीद के चाचा धीरेंद्र सिंह महर, पूर्व विधायक मयूख महर, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, कार्यक्रम संयोजक भीम सिंह महर, पंकज महर, मदन सिंह माहरा, भूपेंद्र सिंह माहरा, गिरीश पाठक, हरेंद्र महर, अजय महर, दर्शन महर आदि ने शहीद की मूर्ति में माल्यार्पण किया। नर्मदेश्वर संस्कृत विद्यालय सुवाकोट (वड्डा) के विद्यार्थियों और आचार्यों ने शांति पाठ किया। ज्ञानदीप इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत गाए।
विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक भीम सिंह महर ने पूर्व विधायक मयूख महर के हाथों संस्कृत विद्यालय सुवाकोट को श्राद्ध भोज के लिए 5000 रुपये का चेक भेंट किया। कार्यक्रम में राजू सौन, प्रकाश जोशी, दीवान सिंह धामी, पारस महर, प्रदीप महर, कमान कन्याल ने सहयोग दिया। संचालन गिरीश चंद्र पाठक ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed