फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Marriage Hall in Pithauragarh

पिथौरागढ़ में नगर पालिका 16 सालों में पूरा नहीं कर पाई कम्युनिटी हॉल और बारातघर का काम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Marriage Hall in Pithauragarh
पिथौरागढ़ नगर के भाटकोट वार्ड में वर्ष 2006 से निर्माणाधीन बारातघर और कम्युनिटी हॉल। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नगर पालिका 16 सालों से बन रहे बरात घर और कम्युनिटी हॉल का निर्माण कार्य पूरा नहीं करवा सकी है। हर निकाय चुनाव में लोगों से बरात घर का निर्माण कार्य पूरा करने का दावा करने के बावजूद इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इस कारण निर्माणाधीन परिसर नशेड़ियों और लावारिस मवेशियों का अड्डा बन गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने वर्ष 2006 से पहले भाटकोट वार्ड में करीब छह नाली भूमि में समाज के कमजोर वर्ग के लिए कम्युनिटी हॉल और बरात घर बनाने का प्रस्ताव शासन का भेजा था। इसके निर्माण के लिए पौने तीन करोड़ रुपये स्वीकृत हुए। इसमें से पहली किश्त के रूप में पालिका को 1,60,49,000 रुपये जारी हुए तो पालिका ने लोनिवि को इस कार्य का जिम्मा सौंपा।
विज्ञापन

कुछ समय यह कार्य तेजी से चला लेकिन बाद में ठेकेदार ने काम रोक दिया। तत्कालीन पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने मार्च 2012 में लोनिवि के पास बचे साठ लाख रुपये वापस मांगकर पालिका के जरिये कार्य शुरू कराया। राशि खत्म होने के बाद बरात घर का काम दोबारा रुक गया। बरात घर अंदर से जर्जर होने लगा है। इसमें काफी गंदगी की गई है। वहां शराब के बोतल, सिगरेट के रैपर बिखरे हैं। लोगों ने नगर पालिका से निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाटकोट में निर्माणाधीन बरात घर और कम्युनिटी हॉल के लिए शासन से धन मिल गया है। इस वर्ष इसका कार्य पूरा करा लिया जाएगा। - दीपक गोस्वामी, ईओ, नगर पालिका, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed