{"_id":"588e20d64f1c1b2e3de803ee","slug":"many-places-run-voter-awareness","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई स्थानों पर चला मतदाता जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई स्थानों पर चला मतदाता जागरूकता अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/धारचूला
Updated Sun, 29 Jan 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में मतदाता जागरूकता अभियान चलाते शंखनाद जनचेतना मंच के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
जिले के कई स्थानों पर रविवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाए गए और लोगों से अपील की गई कि 15 फरवरी को शत-प्रतिशत मतदान करें। जिला मुख्यालय में शंखनाद जनचेतना मंच की ओर से चलाए गए जागरूकता अभियान को स्वामी गुरुकुलानंद कच्चाहारी ने हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
डा. कच्चाहारी ने बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने में मदद की अपील की। युवा कवि ललित शौर्य ने कहा कि मतदान के माध्यम से ही लोकतंत्र को मजबूती मिल सकती है। इस दौरान मोहन सिंह, निर्मला चौहान, गोपाल दत्त सती, मुकेश भट्ट, नरेंद्र सिंह आदि ने भाग लिया। जगदंबा कालोनी, कुजौली, पांडेगांव में सभी लोगों से मतदान की अपील की गई।
विज्ञापन
उधर, बंगापानी में आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान में तहसीलदार बीएस गुंज्याल, रजिस्ट्रार कानूनगो धन गिरी गोस्वामी, एएस धामी, दीपक पंचौली, उमेद सिंह डसीला, फास्ट ग्रोइंग एकेडमी के बच्चे और स्टाफ शामिल हुए। लोगों से अपील की गई कि बिना भय के वोट डालें और शत-प्रतिशत मतदान करें।
विज्ञापन