फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Many people gifted books to Mayukh Mahar

कई लोगों ने तोहफे में मयूख महर को भेंट की पुस्तकें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Many people gifted books to Mayukh Mahar
पिथौरागढ़ विस सीट से चुनाव जीते कांग्रेस के मयूख महर को पुस्तकें भेंट करते शुभचिंतक। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। मुझे तोहफे में पुस्तक दे देना की अपील करने वाले निर्वाचित कांग्रेस उम्मीदवार मयूख महर को तमाम लोगों ने उनके आवास में जाकर उपहार स्वरूप पुस्तकें भेंट की।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ सीट से चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार मयूख महर ने फेसबुक के माध्यम से बधाई देने के लिए आने वाले शुभचिंतकों से तोहफे, बुके और मिठाई के बजाय पुस्तकें भेंट करने की अपील की थी। उनका कहना था कि प्रतियोगी पुस्तकें वह जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराएंगे, जिससे बच्चे किताबें पढ़कर कुछ अच्छा हासिल कर सकें। उनकी इस अपील के बाद शुक्रवार को जो भी लोग उनके आवास पर गए हाथ में पुस्तकें लेकर गए और तोहफे के रूप में उन्हें यह पुस्तकें भेंट की। इस दौरान तमाम लोगों ने उनकी इस सोच को सराहनीय बताया।
विज्ञापन

विधायक मयूख महर ने कहा कि उनकी यह अनोखी पहल एक शुरुआत है, जो आने वाली राजनीति में एक नया संदेश देगी। महर ने सभी जनप्रतिनिधियों से भी लोगों के सहयोग से इस तरह के कार्य करने का आह्वान किया ताकि सभी को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed