फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Man injured in bike accident dies, ransacked in hospital

बाइक दुर्घटना में घायल युवक की मौत, भीड़ ने अस्पताल में की तोड़फोड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Man injured in bike accident dies, ransacked in hospital
पिथौरागढ़ चिकित्सालय इमरजेंसी से बाहर आते लोग। - फोटो : PITHORAGARH
चंडाक रोड पर बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान रात को युवक की मौत हो गई। मोर्चरी में पोस्टमार्टम के दौरान आक्रोशित लोगों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में तोड़फोड़ कर दी।अस्पताल में अफरा-तफरी मचने से भयभीत डॉक्टरों और अन्य स्टाफ ने कार्य बहिष्कार कर दिया। इससे इमरजेंसी में उपचार के लिए आए मरीजों को लौटना पड़ा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से तोड़फोड़ करने वालों का पता करने में जुटी है।
विज्ञापन

मड़मानले निवासी कुंडल सिंह (22) सोमवार देर शाम चंडाक रोड पर बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात लगभग 12 बजे कुंडल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 11 बजे शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसी दौरान कुछ लोगों ने जिला अस्पताल में घुसकर डॉक्टरों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। भीड़ ने इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर और अन्य स्टाफ के लिए बनाए गए चैंबर की जालियां उखाड़कर फेंक दीं। इससे इमरजेंसी कक्ष में मौजूद स्टाफ और भर्ती मरीज दहशत में आ गए। अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। अस्पताल कर्मियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो उपद्रवी मौके से खिसक लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद डॉक्टरों और अन्य चिकित्सा कर्मियों में भय और आक्रोश फैल गया। घटना से नाराज डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। इससे कई मरीजों को लौटना पड़ा। अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचएस खड़ायत ने थाना पुलिस को तहरीर देकर तोड़फोड़ करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

चिकित्सालय के सीएमएस कार्यालय में सीसीटीवी देखते पुलिस और स्टाफ के लोग। अमर उजाला

चिकित्सालय के सीएमएस कार्यालय में सीसीटीवी देखते पुलिस और स्टाफ के लोग। अमर उजाला- फोटो : PITHORAGARH

पिथौरागढ़ चिकित्सालय में तोड़फोड़ के बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल।

पिथौरागढ़ चिकित्सालय में तोड़फोड़ के बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed