फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Man-eating leopard piled up in Chowpata

चौपाता में आदमखोर तेंदुआ हुआ ढेर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Man-eating leopard piled up in Chowpata
गंगोलीहाट के चौपाता में तेंदुए को मारने वाला शिकारी और वन विभाग के कर्मी। (संवाद न्यूज एजेंसी) - फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट के पाली भेरंग में 10 वर्षीय बच्चे गणेश को अपना निवाला बनाने वाला आदमखोर तेंदुए ढेर हो गया है। इससे क्षेत्र के लोगों ने कुछ राहत महसूस की है। इससे पूर्व भी छाता तोक में ढाई वर्षीय बच्ची को मारने वाले एक तेंदुए को पहले शिकारी ढेर कर चुका है।
विज्ञापन

बुधवार की रात चौपाता में नैनीताल के शिकारी हरीश धामी वन विभाग की टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान तेंदुआ उन्हें सामने नजर आया। बिना आवाज किए उन्होंने अपनी बंदूक से निशाना साधकर आदमखोर को मौत के घाट उतार दिया। देर रात ही उसे वन विभाग की टीम चौपाता गांव से गंगोलीहाट ले आई थी। शव का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सक डॉ. मंजू अस्वाल, चेतना पंत, नवीन आर्या ने किया। उन्होंने बताया कि नर तेंदुए की उम्र आठ वर्ष के लगभग थी।
विज्ञापन

पाली भेरंग में तेंदुए ने 20 जुलाई की रात बहन और अन्य एक पड़ोसी बच्चे के साथ सस्ता गल्ला की दुकान से घर लौट रहे 10 वर्षीय बच्चे गणेश पर हमला कर उसे मार डाला था। इसके बाद तेंदुए को आदमखोर घोषित कर 21 जुलाई को शिकारी धामी ने क्षेत्र में मोर्चा संभाला। आठ दिन बाद तेंदुए को उन्होंने ढेर कर दिया। वन विभाग के रेंजर मनोज सनवाल, कमलेश कार्की, महिपाल सिंह, कमल सिंह, हरीश सिंह ने लगातार क्षेत्र में गश्त की और लोगों से सर्तक रहने की अपील की। वन विभाग ने लोगों से तेंदुए के मारे जाने के बाद भी सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed