फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Man-eaters did not get fired even around the cage in Bedinag

बेड़ीनाग में पिंजरे के आसपास भी नहीं फटका आदमखोर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Man-eaters did not get fired even around the cage in Bedinag
बेड़ीनाग/थल। पांच साल की बालिका को निवाला बनाने वाला आदमखोर वन विभाग के पिंजरे के आसपास भी नहीं फटका। वन कर्मी भट्टीगांव क्षेत्र में लगातार गश्त कर रहे हैं। उधर, थल में तेंदुए ने एक दुधारू गाय को अपना निवाला बना लिया।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह भट्टीगांव में तेंदुए ने पांच साल की बालिका को मार डाला था। वन विभाग ने तेंदुए को आदमखोर घोषित करने के साथ ही पिंजरा लगाया, लेकिन तेंदुआ पिंजरे के आसपास भी नहीं फटक रहा। इसके चलते क्षेत्रवासी भयभीत हैं।
विज्ञापन

दहशत में क्षेत्र के लोग सूर्यास्त होते ही घरों में कैद हो जाते हैं। खेतों पर भी अकेले जाने से कतरा रहे हैं। उधर, थल के बरड़ गांव में तेंदुए ने कैलाश राम की गाय को निवाला बना लिया। थल पड़ाव की ग्राम प्रधान दीपा वर्मा ने वन विभाग से कैलाश राम को गाय का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थल बाजार और आसपास के गांवों में नजर आ रहे तेंदुओं के कारण भी लोग भयभीत हैं। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed