फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   makaan kee chhat padee to pahalee baar sharaab kee jagah doodh, ghee kee paartee

मकान की छत पड़ी तो पहली बार शराब की जगह दूध, घी की पार्टी

Sun, 19 May 2019 10:36 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , धारचूला (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/ अमर उजाला , धारचूला (पिथौरागढ़)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sun, 19 May 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
makaan kee chhat padee to pahalee baar sharaab kee jagah doodh, ghee kee paartee
शराब मुक्त जुम्मा बनाने का संकल्प लेती गांव की महिलाएं। - फोटो : पिथौरागढ़
शराब के खिलाफ महिलाओं और युवाओं के अभियान का ही सबब है कि मकान की छत पड़ने के बाद जुम्मा गांव में घी और दूध की पार्टी हुई। यहां इससे पहले किसी भी ऐसे अवसर पर जाम ही खनकते थे। अभियान की सफलता से उत्साहित महिलाआें और युवाआें ने अब तय किया है कि गांव में शराब पीकर आने वालों से अब जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन


रविवार को यहां महिला मंगल दल के बैनर तले हुई बैठक में शराब बंदी आंदोलन के अनुभवों को साझा किया गया। जुम्मा गांव की महिलाओं और युवाओं ने शराब मुक्त जुम्मा बनाने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन


महिलाएं आंदोलन की सफलता से बेहद खुश थीं। महिलाओं ने कहा कि गांव में दो दिन पहले एक मकान में छत डाली गई थी। पहली बार शराब की जगह दूध, घी की पार्टी हुई। पहले किसी भी ऐसे मौके पर  शराब परोसी जाती थी। सोसायटी फॉर एक्शन इन हिमालया (सोच ) के अध्यक्ष जगत मर्तोलिया ने कहा कि महिलाओं का सामाजिक आंदोलन ही देवभूमि को शराब मुक्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला मंगल दल की अध्यक्ष दीप्ति धामी ने बताया कि चार अप्रैल को महिलाओं ने शराब बंदी की घोषणा की थी। अब शराब पीकर गांव में जो भी आएगा, उसे दंड देना होगा। बैठक में ग्राम प्रधान रुप सिंह धामी, मान सिंह धामी, विशन धामी, विमला देवी, राजंती धामी ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed