फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Major change in student union elections: 50% of seats reserved for female students

उत्तराखंड: छात्रसंघ चुनाव पर बड़ा बदलाव, 50% पद छात्राओं के लिए आरक्षित; इसी सत्र से लागू होगी नई व्यवस्था

Fri, 18 Sep 2026 05:18 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 18 Sep 2026 05:18 PM IST
सार

उत्तराखंड के राजकीय विश्वविद्यालयों और संबद्ध महाविद्यालयों में अब छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित होंगे। शासन ने इसी शैक्षणिक सत्र से नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Major change in student union elections: 50% of seats reserved for female students
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड के राजकीय विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित किए जाएंगे। शासन ने सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को छात्रसंघ संविधान में आवश्यक संशोधन कर नई व्यवस्था इसी शैक्षणिक सत्र से लागू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सचिव उच्च शिक्षा डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राज्य के राजकीय विश्वविद्यालयों और संबद्ध महाविद्यालयों में 66 प्रतिशत से अधिक छात्राएं अध्ययनरत हैं। छात्राओं की संख्या और बढ़ती सहभागिता को देखते हुए छात्रसंघों में उन्हें पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि पंचायतीराज और सहकारिता के बाद अब उच्च शिक्षण संस्थानों में भी महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया है। छात्रसंघों में 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व से छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित होगी और वे महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों की निर्णय प्रक्रिया में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के निर्देश के बाद विश्वविद्यालय स्तर पर छात्र प्रतिनिधित्व व्यवस्था में आवश्यक संशोधन कर पदों का वर्गीकरण किया जाएगा। इसके बाद इसी सत्र में नई व्यवस्था के तहत छात्रसंघ चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed