{"_id":"6aea1971ad0ff83bf500a6a2","slug":"major-change-in-nh-125-widening-project-right-of-way-row-reduced-from-45-to-30-metres-pithoragarh-news-c-229-1-cpt1009-146441-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: एनएच-125 चौड़ीकरण में बड़ा बदलाव, आरओडब्ल्यू 45 से घटकर 30 मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: एनएच-125 चौड़ीकरण में बड़ा बदलाव, आरओडब्ल्यू 45 से घटकर 30 मीटर
Tue, 03 Nov 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 03 Nov 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-125 के चौड़ीकरण की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सड़क के राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) की प्रस्तावित चौड़ाई 45 मीटर से घटाकर 30 मीटर कर दी है। इससे चौड़ीकरण के लिए आवश्यक भूमि के दायरे में कमी आने की संभावना है और स्थानीय भू-स्वामियों को राहत मिल सकती है।
राष्ट्रीय राजमार्ग को दो लेन से चार लेन में चौड़ा करने की योजना के तहत पहले 45 मीटर आरओडब्ल्यू प्रस्तावित था। अब संशोधित प्रावधानों के तहत 30 मीटर आरओडब्ल्यू के आधार पर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इससे परियोजना के लिए भूमि संबंधी मामलों में भी बदलाव आएगा।
डीएम मनीष कुमार ने विकास परियोजना और संशोधित भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संशोधित प्रावधानों के अनुरूप सभी प्रक्रियाएं पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। भूमि अधिग्रहण के दौरान नियमों का पालन करने के साथ स्थानीय भू-स्वामियों और नागरिकों के हितों का भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को नए प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।