फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Maharishi Vidya Mandir won the Under-17 Girls Cricket Tournament

Pithoragarh News: महर्षि विद्या मंदिर ने जीता अंडर-17 बालिका क्रिकेट टूर्नामेंट

Wed, 28 May 2025 10:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 28 May 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
Maharishi Vidya Mandir won the Under-17 Girls Cricket Tournament
फाइनल मुकाबले में मौजूद दोनों टीमों के खिलाड़ी। स्रोत: विद्यालय
पिथौरागढ़। महर्षि विद्या मंदिर पिथौरागढ़ की बालिका क्रिकेट टीम ने एथलेटिक होम ग्राउंड नैनी-सैनी में आयोजित अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बुधवार को टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच महर्षि विद्या मंदिर और न्यू बीयर शिवा पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें महर्षि विद्या मंदिर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 122 रन बनाए। जवाब में न्यू बीयर शिवा की टीम केवल 22 रनों पर सिमट गई। कक्षा 12 की छात्रा सोनम नेगी को बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। दूसरे सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर सोर वैली पब्लिक स्कूल ने फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में सौर वैली ने पहले खेलते हुए निर्धारित आठ ओवरों में 97 रन बनाए। महर्षि विद्या मंदिर की टीम ने इस लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल चार ओवरों में ही जीत हासिल कर ली। मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए निशा चंद को बेस्ट बॉलर, सोनम नेगी को उत्कृष्ट बल्लेबाजी, शानदार फील्डिंग और बैटिंग के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। प्रधानाचार्य हिमांशु कुमार जोशी ने विजयी टीम को बधाई दी। सोनम नेगी, निशा चंद के प्रदर्शन की विशेष सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed