फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Maduva, spewing and will promote the cultivation of Ramdana

मडुवा, उगल और रामदाना की खेती को मिलेगा बढ़ावा

Sat, 26 Sep 2015 06:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 26 Sep 2015 06:22 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ छोड़कर लोगों के जाने पर रोक लगाने, रोजगार उपलब्ध कराने, कृषि कार्य के प्रति जागरूक करने के लिए राज्य सरकार की ओर से कृषि अनुदान योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत मुख्य रूप से मडुवा, उगल और रामदाना की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला सहायक कृषि अधिकारी पूजा सामंत ने बताया कि प्रत्येक न्याय पंचायत कृषि सहायक योजना संचालित करने के लिए न्याय पंचायतवार सूची तैयार कर रहे हैं। कृषक की भूमि का कुल क्षेत्रफल और कितनी भूमि में मडुवा बोया जा सकता है, इसका सर्वे किया जा रहा है। प्रत्येक क्विंटल पर 200 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। कृषि विभाग की ओर से पहाड़ी क्षेत्र से मडुवा खरीदने और मूल्य निर्धारण किया जाएगा। बताया कि प्रत्येक विकासखंड से फिलहाल 11 गांवों को चुना गया है। चयनित गांवों में नौ हजार रुपये लागत के वर्मी पिट भी बनाए जाएंगे, जिसमें 4500 रुपये अनुदान दिया जाएगा। मडुवा की छंटनी के लिए थ्रेसर मशीन का उपयोग किया जाएगा। पहाड़ पर मडुवा कम बिकने और उसका प्रयोग न होने से यह फसल लुप्त होती जा रही है, जबकि मडुवा का उपयोग करने से कई बीमारियों कम की जा सकती हैं, साथ ही बिस्कुट, नमकीन जैसी कई खाद्य सामग्री तैयार की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed