फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Made announcements long and wide, very few were able to complete

घोषणाएं कर दीं लंबी-चौड़ी, पूरी कर पाए बहुत थोड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Made announcements long and wide, very few were able to complete
पिथौरागढ़(दीपक कापड़ी)। अगर कोई पूछे कि सरकारों की ओर से की गईं घोषणाओं में से कितनी पूरी हो पाईं तो यह घास के ढेर में सुई ढूंढने जैसा होगा। बीते दस वर्षों में प्रदेश के सात मुख्यमंत्रियों ने 9245 घोषणाएं की हैं और इन घोषणाओं में से पूरी हुई हैं सिर्फ 18 घोषणाएं। घोषणाओं के पुलिंदों में से 54.9 फीसदी का ही शासनादेश जारी हो पाया है। कई घोषणाएं शासन स्तर पर लंबित हैं तो कई धरातल पर अधूरी चल रही हैं।
विज्ञापन

आरटीआई कार्यकर्ता हेमंत गोनिया को सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी से पता चला है 10 वर्षों में हुईं 9245 घोषणाओं में से 5073 घोषणाओं के शासनादेश हो पाए हैं। 2817 घोषणाएं शासन स्तर पर लंबित हैं। 1337 घोषणाएं धरातल पर अधूरी चल रही हैं। सबसे ज्यादा घोषणाएं लोक निर्माण विभाग से संबंधित हैं। विभाग से जुड़ीं 2869 घोषणाओं में से मात्र चार ही पूरी हो पाई हैं।
विज्ञापन

11 सितंबर 2021 से 24 दिसंबर 2021 तक हुईं घोषणाएं
विभाग - घोषणाएं - शासनादेश - शासन स्तर पर लंबित - अधूरी - पूरी
लोनिवि - 2869 - 1778 - 560 - 527 - 04
विद्यालयी शिक्षा विभाग - 773 - 420 - 280 - 71 - 02
पेयजल विभाग - 725 - 377 - 268 - 79 - 01
सिंचाई विभाग - 620 - 255 - 309 - 55 - 01
शहरी विकास विभाग - 581 - 239 - 146 - 196 - कोई नहीं
चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग - 315 - 150 -139 - 24 - 02
पर्यटन विभाग - 259 - 121 - 110 - 28 - कोई नहीं
युवा कल्याण विभाग - 220 - 155 - 51 - 13 - 01
उच्च शिक्षा विभाग - 210 - 145 - 48 - 17 - कोई नहीं
आवास विकास विभाग - 203 - 93 - 87 - 17 - कोई नहीं
ग्राम्य विकास विभाग - 194 - 105 - 77 - 12 - कोई नहीं
ऊर्जा निगम - 191 - 125 - 55 - 09 - 02
संस्कृति विभाग - 178 - 99 - 63 - 15 - 01
वन विभाग - 176 - 83 - 42 - 51 - कोई नहीं
कृषि और कृषक कल्याण विभाग - 130 - 74 - 36 - 20 - कोई नहीं
प्रशिक्षण, कौशल विकास और सेवा योजन विभाग - 130 - 70 - 48 - 12 - कोई नहीं
नोट : 59 अन्य विभागों की कई घोषणाएं शासन स्तर पर लंबित हैं और चार घोषणाएं ही पूरी हो पाई हैं।
10 साल में कौन-कौन रहा मुख्यमंत्री
पिथौरागढ़। 10 साल में उत्तराखंड में सात मुख्यमंत्री हुए हैं। इसमें डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, बीसी खंडूरी, विजय बहुगुणा, हरीश रावत, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत और पुष्कर सिंह धामी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम धामी ने छह माह में कीं 1090 घोषणाएं
पिथौरागढ़। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य का सीएम बनने के बाद 1090 घोषणाएं कीं। इसमें सिर्फ 163 घोषणाओं का शासनादेश जारी हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed