{"_id":"57bf1af04f1c1bf64ad4fdc2","slug":"madan-was-further-battered-leopard","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदन के आगे पस्त हुआ तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदन के आगे पस्त हुआ तेंदुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
Updated Thu, 25 Aug 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में घायल मदन सिंह कार्की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधौली गांव में बुधवार शाम एक ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से ग्रामीण पहले तो घबरा गया, फिर वह हिम्मत जुटाकर तेंदुए से भिड़ गया। करीब पांच मिनट तक वह तेंदुए से भिड़ता रहा। आखिरकार तेंदुआ पस्त हो गया और मौके से भाग गया। इस संघर्ष में मदन गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण उसे जिला अस्पताल ले गए जहां उसके सिर पर 40 टांके लगे। एक सप्ताह से तेंदुआ इलाके में घूम रहा है। इससे पहले वह दो लोगों पर हमला कर चुका है।
विज्ञापन
अधौली निवासी मदन सिंह कार्की (49) पुत्र भवान सिंह कार्की बुधवार शाम किसी काम से आमथल गांव आए थे। सात बजे अकेले घर की तरफ निकल रहे थे, तभी लटीगाड़ के पास एक झाड़ी में छिपे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। तेंदुए ने पहला प्रहार मदन सिंह से सिर पर किया। मदन सिंह साहस के साथ तेंदुए से भिड़ गए। बाद में तेंदुआ मौके से भाग गया।
विज्ञापन
किसी तरह लहूलुहान हालत में घर पहुंचे मदन सिंह ने परिवार और गांव के लोगों को सारी बात बताई। रात में उनको 108 आपात वाहन से गोचर अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए रात ही में उनको जिला अस्पताल भेज दिया गया। बृहस्पतिवार को वन रेंजर एनपी ग्वासीकोटी, वन दरोगा दीवान सिंह, राजेंद्र सिंह ने अधौली गांव जाकर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन