Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Lumpy symptoms again found in 48 new animals in Pithoragarh

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में 48 नए पशुओं में फिर मिले लंपी के लक्षण

Mon, 29 May 2023 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 29 May 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Lumpy symptoms again found in 48 new animals in Pithoragarh
डीडीहाट के कूटा में पार्वती देवी की बीमार गाय को लगाया टीका। संवाद
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में 48 नए पशुओं में फिर से लंपी बीमारी के लक्षण मिलने से पशु चिकित्सक चिंतित हैं। लंपी बीमारी अब गंगोलीहाट और चौंरपाल क्षेत्र के पशुओं में मिली है। अभी तक 59,000 पशुओं का टीकाकरण कर लिया गया है। बीमारी से जिले में 15 पशुओं की मौत हुई है। वर्तमान में जिले के विभिन्न गांवों में 522 पशु बीमार हैं।
विज्ञापन

पशुुओं में लंपी बीमारी का प्रकोप फैलने के बाद पिछले हफ्ते केंद्र सरकार के पशुपालन मंत्रालय के संयुक्त आयुक्त विजय तेवतिया, आईसीएआर के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. मंजूनाथ रेड्डी ने पिथौरागढ़ पहुंचकर पशु चिकित्सकों की बैठक ली थी। उन्होंने बीमारी के लक्षण और तेजी से फैलने के कारणों पर चर्चा कर नेपाल सीमा से लगे गांवों में टीकाकरण तेज करने के निर्देश दिए थे। टीम मुनस्यारी पहुंचकर बीमार पशुओं की जांच कर सैंपल अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

अपर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज जोशी ने बताया कि जिले में 1.60 लाख गाय हैं। बीमारी के लक्षण मिलने के बाद तेजी से पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है। साथ ही नेपाल सीमा से लगे 201 गांवों 15,946 पशुओं को टीके लगाए गए हैं। गंगोलीहाट और चौंरपाल में टीम बीमार पशुओं का इलाज कर रही हैं। पीपली, द्वालीसेरा, ड्योड़ा, तीतरी आदि जगहों पर भी टीमें भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूटा की पार्वती देवी ने सोशल मीडिया पर लगाई गुहार
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। डीडीहाट तहसील के ग्राम खेतार कन्याल के तोक कूटा की पशुपालक पार्वती देवी ने बीमार पशु के इलाज के लिए सोशल मीडिया के जरिये गुहार लगाई। डिप्टी सीवीओ डॉ. पंकज जोशी ने बताया कि महिला की गुहार के बाद टीम को कूटा गांव भेजकर बीमार पशु को टीका लगाया गया। साथ ही पशु को खिलाने के लिए पार्वती देवी को दवा भी दी गई। संवाद
भट्टी गांव और भुरौला में लंपी रोग से एक-एक गाय की मौत

थल (पिथौरागढ़)। तहसील के ग्राम दड़मोली के भुरौला, अधौली, दड़मोली और भट्टी गांव में पिछले पांच दिनों से कई जानवर लंपी रोग से ग्रसित हैं। बीमारी के चलते चार दिन के भीतर भुरौला गांव निवासी गणेश चंद्र पांडेय और भट्टी गांव के उमेश पाठक की दुधारू गाय की मौत हो चुकी है। सामाजिक कार्यकर्ता किशोर पाठक ने बताया कि पशुओं में बीमारी फैलने की सूचना पशु अस्पताल को देनी चाही लेकिन किसी ने भी पशुपालकों का फोन उठाने की जहमत नहीं उठाई। उन्होंने बीमारी से प्रभावित पशुओं का जल्द टीकाकरण किए जाने की मांग की है। संवाद
चंपावत : सुई पऊ गांवों में कई गाय मरणासन्न स्थिति में पहुंचीं

लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में पशुओं में लंपी रोग के लक्षण मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्राम सभा सुई पऊ में लंपी रोग के लक्षण मिलने से कई गाय मरणासन्न स्थिति में हैं। पशुपालन विभाग स्थिति पर नियंत्रण पाने में जुटा हुआ है। इसके बावजूद दुधारू पशुओं की मौत के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
ग्राम सभा सुई पऊ के तोक छमनियां निवासी प्रयाग दत्त चतुर्वेदी की दुधारू गाय, ग्राम सभा सुई पऊ निवासी भोला दत्त चतुर्वेदी के 11 माह के बछड़े की मौत हो गई। पूर्व ग्राम प्रधान शांति चतुर्वेदी, भुवन चौबे, योगेश ओली, लीलाधर चतुर्वेदी ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से लंपी रोग को दैवी आपदा मानते हुए पीड़ित पशुपालकों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। कोलीढेक, खूना, बिशुंग, कलीगांव, गुमदेश, रौंसाल आदि क्षेत्रों में भी पशुओं में लंपी के लक्षण पाए गए हैं।

पशु चिकित्सक डॉ. डीके चंद, फार्मासिस्ट डॉ. जनक चंद ने बताया कि नगर से लगे कोलीढेक रायनगर चौड़ी, बंदेलाढेक, कलीगांव, खूना में करीब 10 से अधिक गायों की मौत की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि स्वदेशी गायों में इस रोग का असर कम है जबकि उन्नत नस्ल की गायों में रोग का असर काफी है। इससे पशुओं के ठीक होने में बहुत समय लग रहा है। डॉ. चंद ने बताया कि लगातार ग्रामीण क्षेत्रों और अस्पताल में बीमार गायों का इलाज किया जा रहा है। उधर लंपी रोग की चपेट में आने से नौमाना के प्रकाश चंद्र की 10 माह की गाभिन गाय की भी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed