{"_id":"648decd70463878f090bd934","slug":"lumpi-vaccination-intensified-for-prevention-of-disease-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-731-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंपी : बीमारी की रोकथाम के लिए तेज किया टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंपी : बीमारी की रोकथाम के लिए तेज किया टीकाकरण
विज्ञापन
गंगोलीहाट में गाय का टीकाकरण करती टीम। संवाद
गणाई गंगोली/गंगोलीहाट/कनालीछीना। पशुओं में लंपी बीमारी को देखते हुए पशुपालन विभाग की टीम ने टीकाकरण अभियान तेज कर दिया है। गणाई गंगोली क्षेत्र के कुनलता, चौनलिया, गणाई, चौकी, गुनाकीटान आदि गांवों में फार्मासिस्ट शंकर आर्य ने पशुओं का टीकाकरण किया। उन्होंने बताया कि गांव-गांव जाकर 2600 पशुओं को टीके लगाए। उधर गंगोलीहाट क्षेत्र में विभाग ने पांच टीम बनाई हैं।
डॉ. मंजू असवाल, डॉ. नवीन आर्या, फार्मासिस्ट अनिल कुमार, नवीन कोठारी, अनिल कुमार उपाध्याय, सागर कुमार, देवेंद्र कुमार, अजीत कुमार,ललिता प्रसाद और हेम चंद्र भट्ट ने नगर पंचायत वार्ड के साथ ही जाखनी, बुंगली, चहज, बुरसम, नाली, बोक्टा, डम्डे, सुरखाल, सन्यूड़ा और बुसेल में पशुओं को टीके लगाए। क्षेत्र में अभी तक बीमारी से एक गाय के मरने की सूचना है।
इधर देवलथल क्षेत्र के ओली गांव, सौगांव, उड़ई, चौपाता में भी लंपी बीमारी से पशुपालक परेशान हैं। पशुपालक देवलथल स्थित पशु चिकित्सालय से दवाई ले जा रहे हैं। लोगों ने क्षेत्र में पशु चिकित्सक की तैनाती की मांग की है। संवाद